मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

राम मंदिर भूमि पूजन में नहीं शामिल होंगे पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह

अयोध्या: अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए भूमिपूजन का कार्यक्रम कल यानि पांच अगस्त को आयोजित किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसकी आधारशिला रखेंगे। भूमि पूजन के लिए लगभग 175 लोगों क…

राम मंदिर भूमि पूजन में नहीं शामिल होंगे पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह
राम मंदिर भूमि पूजन में नहीं शामिल होंगे पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह | फ़ोटो: TVL News

अयोध्या: अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए भूमिपूजन का कार्यक्रम कल यानि पांच अगस्त को आयोजित किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसकी आधारशिला रखेंगे। भूमि पूजन के लिए लगभग 175 लोगों को आमंत्रित किया गया है। इस लिस्ट में वरिष्ठ भाजपा नेता और राम मंदिर आंदोलन के अगुवा नेता लालकृष्ण आडवाणी और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का नाम नहीं है।भूमिपूजन में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का न्यौता रद्द कर दिया गया है|




पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह अयोध्या राम मंदिर निर्माण भूमि पूजन कार्यक्रम में नहीं जायेंगे|भूमिपूजन में कल्याण सिंह का न्यौता रद्द|

सहमति से कल्याण सिंह को नहीं दिया गया निमंत्रण|  कल्याण सिंह ने राम मंदिर निर्माण भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल नहीं होने का निर्णय लिया|



ट्रस्ट के महासचिव चम्पत राय के कहने पर न जाने का किया फैसला...लालकृष्ण अडवाणी, डॉ मुरली मनोहर जोशी और कल्याण सिंह राम मंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम में नहीं होंगे शामिल...ट्रस्ट के अनुसार -आयु अधिक होने के कारण भीड़ में न आने का किया गया अनुरोध...




श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चम्पत राय ने कहा है कि भूमि पूजन कार्यक्रम में यहां से लेकर नेपाल के संतों तक को बुलाया गया है। कुछ लोग संतों को भी दलित कहते हैं जबकि वो लोग भगवान के लोग हैं। भारत के भूगोल का हर हिस्सा यहां पर रहेगा। संत महात्मा मिलाकर करीब 175 लोग शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि पद्मश्री पा चुके फैजाबाद के मोहम्मद यूनुस को बुलाया गया है। वो लावारिस लाशों का अंतिम संस्कार करते हैं। वो चाहे जिस धर्म के हों।




श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चम्पत राय ने कहा है कि जिन्हें नहीं बुलाया जा सका उन्हें व्यक्तिगत फोन कर माफी मांगी है। आयु का भी ध्यान रखा है। 90 साल के व्यक्ति कैसे आ पाएंगे। आडवाणी जी कैसे आ पाएंगे। चंपत राय ने कहा कि मैंने कल्याण सिंह से कहा कि आपकी उम्र बहुत ज्यादा है आप इस भीड़ में ना आएं, वह मान गए।







लालकृष्ण आडवाणी ने सोमनाथ से अयोध्या तक रथयात्रा शुरू की थी। हालांकि बिहार के तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने समस्तीपुर जिले में उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। चार्जशीट के अनुसार, आडवाणी ने छह दिसंबर 1992 को कहा था, 'आज कारसेवा का आख़िरी दिन है.' आडवाणी के खिलाफ मस्जिद गिराने की साजिश का आपराधिक मुकदमा अब भी चल रहा है।




छह दिसंबर 1992 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कल्याण सिंह थे। ये वही तारीख है जिस दिन बाबरी मस्जिद को गिराया गया था। उन पर आरोप है कि उनकी पुलिस और प्रशासन ने जान-बूझकर कारसेवकों को नहीं रोका। बाद में कल्याण सिंह ने बीजेपी से अलग होकर राष्ट्रीय क्रांति पार्टी बनाई लेकिन वो फिर बीजेपी में लौट आए। कल्याण सिंह का नाम उन 13 लोगों में शामिल था जिन पर मस्जिद गिराने क साजिश का आरोप लगा था।











tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 अगस्त 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।