मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

गुजरात कैडर के पूर्व IAS अधिकारी एके शर्मा बीजेपी में हुए शामिल

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के सेवानिवृत्त आईएएस अफसर अरविंद शर्मा गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गए।गुजरात कैडर के पूर्व आईएएस अधिकारी अरविंद शर्मा ने बृहस्पतिवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।भाजपा के प्रदेश…

गुजरात कैडर के पूर्व IAS अधिकारी एके शर्मा बीजेपी में हुए शामिल
गुजरात कैडर के पूर्व IAS अधिकारी एके शर्मा बीजेपी में हुए शामिल | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के सेवानिवृत्त आईएएस अफसर अरविंद शर्मा गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गए।गुजरात कैडर के पूर्व आईएएस अधिकारी अरविंद शर्मा ने बृहस्पतिवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने उन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। स्वतंत्र देव सिंह ने कहा 'आज पूर्व आई.ए.एस अधिकारी श्री अरविन्द कुमार शर्मा जी का भाजपा परिवार में स्वागत किया।  ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’ की विचारधारा से जुड़े श्री अरविन्द कुमार शर्मा जी की कार्यक्षमता व कर्मठता से निश्चित ही पार्टी को एक नई गति मिलेगी।




भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने उन्हें सदस्यता ग्रहण कराते हुए कहा कि अरविंद शर्मा के भाजपा में शामिल होने से भाजपा और प्रदेश एवं केंद्र सरकार को मजबूती मिलेगी।




भाजपा प्रदेश मुख्यलय पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अरविंद शर्मा ने गुजरात मे  तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी के सचिव और 2014 से अब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यालय में सचिव जैसे अहम भूमिका में रहे है। उन्होंने कहा कि अरविंद शर्मा ने यूपी में भी समाज सेवा के क्षेत्र में काम किया है।



स्वतंत्र देव ने कहा कि अरविंद कुमार के आने से पार्टी का कद और सम्मान बढेगा। अरविंद का भी सम्मान बढेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार को मजबूती मिलेगी। अरविंद शर्मा ने कहा कि भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने की खुशी है। उन्होंने कहा कि दल बहुत है लेकिन भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है। 




उन्होंने कहा कि प्रदेश के एक पिछड़े जिले के छोटे से गांव से आने वाले मुझ जैसे साधारण व्यक्ति जिसकी कोई राजनीतिक पृष्ठभूमि नही है, उन्हें इतना बड़ा सम्मान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा ही दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि संगठन से जो भी जिम्मेदारी मिलेगी उसका पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करूंगा। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, प्रदेश महामंत्री गोविन्द शुक्ला, जेपीएस राठौर, मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, समीर सिंह और हरिश्चंद्र श्रीवास्तव सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।