मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बस्ती: मण्डलायुक्त ने दिया चावल के भण्डारण के लिए FCI के अधिकारियों को गोडाउन की व्यवस्था करने का निर्देश

बस्ती: मण्डलायुक्त अनिल कुमार सागर ने चावल के भण्डारण के लिए गोडाउन की व्यवस्था के लिए भारतीय खाद्य निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया है। कैम्प कार्यालय में आयोजित बैठक में उन्होने कहा कि लक्ष्य क…

बस्ती: मण्डलायुक्त ने दिया चावल के भण्डारण के लिए FCI के अधिकारियों को गोडाउन की व्यवस्था करने का निर्देश
बस्ती: मण्डलायुक्त ने दिया चावल के भण्डारण के लिए FCI के अधिकारियों को गोडाउन की व्यवस्था करने का निर्देश — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती:  मण्डलायुक्त अनिल कुमार सागर ने चावल के भण्डारण के लिए गोडाउन की व्यवस्था के लिए भारतीय खाद्य निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया है। कैम्प कार्यालय में आयोजित बैठक में उन्होने कहा कि लक्ष्य का लगभग 144 प्रतिशत धान खरीद अधिक हुयी है। इसलिए चावल के भण्डारण की अतिरिक्त व्यवस्था करने की होगी। 




मण्डलायुक्त के निर्देश पर एफसीआई के मण्डलीय प्रबन्धक आरके सिन्हा ने बताया कि बस्ती जिले में पैड़ा में 18 जनवरी से भण्डारण शुरू करा दिया जायेंगा। यहाॅ पर 05 हजार मीट्रिक टन चावल रखने की क्षमता है। इसके अलावा अगले 15 दिनो में रूधौली तथा बस्ती मण्डी समिति में लगभग 10 हजार एनटी चावल रखने की व्यवस्था करा ली जायेंगी। उन्होने बताया कि बर्डपुर, सिद्धार्थ नगर में महराजगंज से आने वाले चावल को रोक दिया जायेंगा तथा संतकबीरगनर एवं बस्ती से चावल भण्डारण कराया जायेंगा। 



उन्होने बताया कि रसहरा संतकबीरनगर तथा कताई मिल में भी चावल भण्डारण की व्यव्स्था की जायेंगी। मण्डलायुक्त ने निर्देश दिया कि आगामी सीजन में गेहूॅ के भण्डारण की तैयारी को देखते हुए वर्डपुर गोडाउन में कुछ खाली जगह रखी जाय। उन्होने एफसीआई को निर्देश दिया कि भण्डारण के लिए मूवमेन्ट प्लान जारी कर दें। 



बैठक का संचालन करते हुए आरएफसी श्रीप्रकाश मिश्रा ने बताया कि 02 लाख एम0टी0 लक्ष्य के सापेक्ष 2.88 लाख धान खरीद हुआ है, जो फरवरी तक खरीद होने पर और बढेगा। इसलिए चावल के भण्डारण की समस्या आयेंगी। इसकी अभी से तैयारी करना आवश्यक है। उन्होने बताया कि कुल 55333 किसानों से धान खरीद की गयी है तथा उन्हें 53935 लाख रूपये के सापेक्ष 37531 लाख रूपये का भुगतान कर दिया गया है, जो कि लगभग 70 प्रतिशत है। 



बैठक में सम्भागीय खाद्य विपणन अधिकारी राजीव कुमार, डिप्टी आरएमओ गोरखनाथ तिवारी, एफसीआई के मैनेजर राहुल चौधरी, रूपेश कुमार सिंह, शिवानन्द दूबे, मृत्यूंजयराम, संजय कुमार पाण्डेय, सतीश चन्द्र मिश्र, चन्द्र शेखर, एमके त्रिपाठी उपस्थित रहें।








रिपोर्ट-विवेक गुप्ता



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।