लखनऊ: पूर्व आईपीएस अधिकारी असीम अरुण लखनऊ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए। उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा,'' पार्टी में शामिल होने पर मैं असीम अरुण जी का दिल से स्वागत करता हूं, ईमानदार अधिकारी के पार्टी में आने से पार्टी का कद बढ़ेगा और दलित समाज में एक संदेश जाएगा|
BJP में शामिल होने के बाद असीम अरुण ने कहा,'मैं पूरा प्रयास करूंगा कि परिकल्पना के अनुसार मुझे जो अवसर दिया गया है मैं उसके अनुरूप कार्य करूं। मैं आपको बता सकता हूं कि पुलिस अधिकारियों के लिए BJP की सरकार के दौरान सबसे ज़्यादा स्वतंत्र माहौल रहा, किसी अधिकारी के पास कभी सिफारिश नहीं आई|
असीम अरुण ने कहा कि भाजपा ने मुझे लोकसेवा का बड़ा अवसर दिया है| उन्होंने कहा, 'मेरे लिए वीआरएस लेने का निर्णय आसान नहीं था, मेरी नौ वर्ष की सेवा बची थी और मेरे पास और ऊंचे पदों पर जाने का अवसर था लेकिन मेरे सामने लोक सेवा का अवसर है|
उत्तर प्रदेश कैडर के 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी असीम अरुण ने हाल में कानपुर के पुलिस आयुक्त पद पर रहते हुए स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) ली थी|