लखनऊ: COVID-19 मामलों में वृद्धि के कारण उत्तर प्रदेश के स्कूल और कॉलेज 23 जनवरी, 2022 तक बंद रहेंगे। सरकार ने उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए सभी स्कूल-कॉलेज 23 जनवरी तक बंद करने के आदेश जारी किए हैं| उत्तर प्रदेश सरकार ने कहा स्कूल, कॉलेज 23 जनवरी, 2022 तक बंद रहेंगे।
बता दें कि, उत्तर प्रदेश के स्कूल और कॉलेज आज – 16 जनवरी, 2022 तक बंद थे, लेकिन कॉलेजों में होने वाली परीक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जानी थीं| सरकार ने ये दिशा-निर्देश महीने की शुरुआत में ओमिक्रॉन के प्रसार को रोकने के लिए कई अन्य मिनी-लॉकडाउन जैसे प्रतिबंधों के साथ जारी किए थे|
यूपी के स्कूल, कॉलेज बंद करने से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश सरकार द्वारा जल्द ही जारी किया जाएगा| अभी तक, परीक्षाओं पर कोई स्पष्टीकरण नहीं है|