मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

यूपी सरकार ने 65 वर्ष आयु के व्यक्ति, बीमार, बच्चों और गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर निकलने पर लगाई रोक

लखनऊ: यूपी सरकार ने 65 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति या किसी बीमारी से ग्रस्त व्यक्ति, 10 साल से कम उम्र के बच्चे और गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलने पर रोक लगा दी| यूपी के अतिरिक्त मुख्य सचिव…

यूपी सरकार ने 65 वर्ष आयु के व्यक्ति, बीमार, बच्चों और गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर निकलने पर लगाई रोक
यूपी सरकार ने 65 वर्ष आयु के व्यक्ति, बीमार, बच्चों और गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर निकलने पर लगाई रोक | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: यूपी सरकार ने 65 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति या किसी बीमारी से ग्रस्त व्यक्ति, 10 साल से कम उम्र के बच्चे और गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलने पर रोक लगा दी| यूपी के अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी मुख्यमंत्री ने कहा, लॉकडाउन 3 के संबंध में और उद्योगों के संचालन के संबंध में निर्देश दिए हैं। इसके अंतर्गत भारत सरकार की गाइड लाइन को लगभग पूरी तरह से लागू किया जा रहा है 




अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी मुख्यमंत्री ने बताया,65 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति या किसी बीमारी से ग्रस्त व्यक्ति, 10 साल से कम उम्र के बच्चे और गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलने का निर्देश दिया गया है|




अवनीश अवस्थी ने बताया,सभी धार्मिक स्थल बंद रहेंगे, गैर-आवश्यक गतिविधियों के लिए सुबह 7 बजे से रात 7 बजे तक ही अनुमति होगी|

विमान सेवा बन्द रहेगी ,केवल आपातकाल में एयर एम्बुलेंस की सेवा रहेगी,यात्री रेल सेवा बंद रहेगी,सिर्फ विशेष रेल जो केंद्र द्वारा प्रवासी श्रमिकों और दूसरे लोगों के लिए चलाई गई हैं सिर्फ वही चालू रहेंगी। मेट्रो बन्द रहेगी।सभी स्कूल , कॉलेज बंद रहेंगे|





इसके अलावा अवनीश अवस्थी ने कहा,जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में शहीदों को मुख्यमंत्री जी ने नमन किया है और श्रद्धांजलि दी है। शहीद आशुतोष शर्मा जो बुलंदशहर के रहने वाले थे, उनके परिवार को 50 लाख रुपये की सहायता और एक नौकरी देने की घोषणा मुख्यमंत्री जी ने की है|




आपको बता दें कि,जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में सुरक्षा बलों और आंतकियों के बीच मुठभेड़ हुई है|इस एनकाउंटर में सेना के एक कर्नल और मेजर समेत चार लोग और जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक अधिकारी शहीद हुए हैं| जम्मू-कश्मीर पुलिस के महानिदेशक दिलबाग सिंह ने बताया, "यह बताते हुए दुख हो रहा है कि कर्नल आशुतोष शर्मा, मेजर अनुज सूद और जम्मू-कश्मीर पुलिस के सब-इंस्पेक्टर शकील काज़ी समेत पांच बहादुर जवान अपना फर्ज निभाते हुए शहीद हो गए| 




जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में सुरक्षा बलों और आंतकियों के बीच देर रात शनिवार तक मुठभेड़ हुई है| इस एनकाउंटर में सेना के एक कर्नल, एक मेजर समेत चार लोग और जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक अधिकारी शहीद हो गए हैं| शहीद होने वालों में राष्ट्रीय रायफल्स के कर्नल आशुतोष शर्मा, मेजर अनुज सूद और पुलिस के एक सब-इस्पेक्टर शकील काजी शामिल हैं| वहीं, इस एनकाउंटर में दो आतंकियों को भी मार गिराया गया है|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 3 मई 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।