मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

हाथरस गैंगरेप केस: ईको गार्डन में यूपी कांग्रेस चीफ समेत कई नेताओं और कार्यकर्ता ने कैंडिल जलाकर की इंसाफ की मांग, CM इस्तीफ़ा दो लगाए नारे

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक महिला के साथ सामूहिक बलात्कार और मौत पर देश भर में गुस्सा है| मंगलवार को हाथरस गैंगरेप पीड़िता की मौत बाद देर रात क़रीब 2 30 बजे यूपी पुलिस द्वारा परिजनों की इच्छाओ…

हाथरस गैंगरेप केस: ईको गार्डन में यूपी कांग्रेस चीफ समेत कई नेताओं और कार्यकर्ता ने कैंडिल जलाकर की इंसाफ की मांग, CM इस्तीफ़ा दो लगाए नारे
हाथरस गैंगरेप केस: ईको गार्डन में यूपी कांग्रेस चीफ समेत कई नेताओं और कार्यकर्ता ने कैंडिल जलाकर की इंसाफ की मांग, CM इस्तीफ़ा दो लगाए नारे | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक महिला के साथ सामूहिक बलात्कार और मौत पर देश भर में गुस्सा है| मंगलवार को हाथरस गैंगरेप पीड़िता की मौत बाद देर रात क़रीब 2 30 बजे यूपी पुलिस द्वारा परिजनों की इच्छाओं के खिलाफ युवती के शव का जबरन अंतिम संस्कार को लेकर लोगों में और भी गुस्सा है| इस मामले को लेकर शुरू से ही कांग्रेस योगी सरकार पर हमलावर है| 



बुधवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने राज्य भर में हाथरस सामूहिक दुष्कर्म मामले पर विरोध प्रदर्शन किया| बुधवार देर शाम इको गार्डन में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू समेत गिरफ्तार सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने कैंडिल जलाकर हाथरस की बेटी के लिए इंसाफ की ??ांग की|



अजय कुमार लल्लू समेत गिरफ्तार सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए 'मुख्यमंत्री तुम इस्तीफ़ा दो, इस्तीफ़ा दो, ..मुख्यमंत्री तुम इस्तीफ़ा दो इस्तीफ़ा दो... अजय कुमार लल्लू ने कहा,''''लखनऊ के अस्थायी जेल ईको गार्डन में दमनकारी सरकार के खिलाफ हमारा प्रतिरोध अब भी जारी है।



अजय कुमार लल्लू ने कहा,'लाखों करोड़ों की संख्या में उत्तर प्रदेश के बेटियों की सुरक्षा के प्रति गंभीर चिंतित है, बेटियों के साथ इस तरह का घिनौना कृत्य होते हम नहीं देख सकते। पीएम चुप क्यों हैं एक ट्वीट करके संवेदना व्यक्त करना भी उन्होंने मुनासिब नहीं समझा| अजय कुमार लल्लू ने कहा,'महामहिम राज्यपाल महोदया खामोश क्यों है?उनकी चुप्पी का राज क्या है? प्रधानमंत्री जी,गृह मंत्री जी चुप क्यों है? आज देश रो रहा है। कौन जवाब देगा देश को? क्या बेटियों के साथ इस तरह की घटना होती रहेगी? मुख्यमंत्री गद्दी छोड़ो, तुम्हें सत्ता में रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 30 सितंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।