मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

हाथरस गैंगरेप केस: हाथरस मामले में PM मोदी ने की CM योगी से बात, SIT का किया गया गठन

नई दिल्ली:हाथरस गैंगरेप पीड़िता का अंतिम संस्कार यूपी पुलिस ने मंगलवार की रात अंधेरे में करीब 2:30 बजे कर दिया| हाथरस गैंगरेप पीड़िता की मौत के बाद मंगलवार देर रात यूपी पुलिस ने परिजनों की गैर मौजूदग…

हाथरस गैंगरेप केस: हाथरस मामले में PM मोदी ने की CM योगी से बात, SIT का किया गया गठन
हाथरस गैंगरेप केस: हाथरस मामले में PM मोदी ने की CM योगी से बात, SIT का किया गया गठन | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:हाथरस गैंगरेप पीड़िता का अंतिम संस्कार यूपी पुलिस ने मंगलवार की रात अंधेरे में करीब 2:30 बजे कर दिया| हाथरस गैंगरेप पीड़िता की मौत के बाद मंगलवार देर रात यूपी पुलिस ने परिजनों की गैर मौजूदगी में युवती के शव का जबरन अंतिम संस्‍कार कर दिया। इस मामले में पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की है और कहा कि वह आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करें। इस बात की जानकारी सीएम योगी ने एक ट्वीट के जरिए दी।




मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर जानकारी दी कि, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाथरस की घटना पर वार्ता की है और कहा है कि दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाए।'




मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि,'' हाथरस में बालिका के साथ घटित दुर्भाग्यपूर्ण घटना के दोषी कतई नहीं बचेंगे।  प्रकरण की जांच हेतु विशेष जांच दल का गठन किया गया है। यह दल आगामी सात दिवस में अपनी रिपोर्ट देगा। त्वरित न्याय सुनिश्चित करने हेतु इस प्रकरण का मुकदमा फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा।



उधर,''हाथरस गैंग रेप मामले में पुलिस पर उठ रहे सवालों के बीच हाथरस पुलिस ने मंगलवार देर रात पीड़िता के शव का अंतिम संस्कार कर दिया| परिवार वाले मना करते रहे लेकिन पीड़िता का देर रात क़रीब 2 :30 बजे अंतिम संस्कार कर दिया गया|साथ ही घरवालों को भी शव के पास भी नहीं आने दिया गया| हाथरस में गैंगरेप के बाद पीड़िता की मौत और पुलिस की भूमिका को संदेह में रखते हुए विपक्ष सवाल उठा रहा है| परिवार का कहना है कि वह अपनी बेटी को आखिरी बार घर तक नहीं लेकर जा पाए|मृतक युवती के भाई का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें बताए बिना शव को घर से दूर ले गई और चुपचाप उसका अंतिम संस्कार कर दिया|




अपने घर में बंद होने के सवाल पर हाथरस सामूहिक बलात्कार पीड़िता के भाई ने कहा है,''हम उत्तर प्रदेश सरकार से कहेंगे कि न्यायिक जांच होनी चाहिए और दोषियों को फांसी होनी चाहिए। डर की वजह से हम अंदर(घर के) हैं, प्रशासन ने बहुत दबाव डाला हुआ है|हाथरस गैंगरेप पीड़िता का भाई ने कहा है,''हमने पुलिस को कहा कि हम सुबह अंतिम संस्कार करेंगे, ताकि और भी रिश्तेदार आ जाए लेकिन वे नहीं माने और हमें तुरंत अंतिम संस्कार करने के लिए दबाव डाल रहे थे। उन्होंने कहा कि 24 घंटे हो गए है और उसकी बॉडी खराब हो रही है आपको तुरंत करना चाहिए|




हाथरस के डीएम का कहना है,''परिवार की सहमति के बिना अंतिम संस्कार किए जाने का आरोप गलत है। पिता और भाई ने रात में अंतिम संस्कार करने के लिए अपनी सहमति दी। अंतिम संस्कार के समय परिवार के सदस्य भी मौजूद थे। पीड़ित का शव ले जाने वाला वाहन सुबह 12:45 से 2:30 बजे तक गांव में मौजूद था|




मामला : हाथरस जिले के चंदपा थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में 14 सितंबर को चार लोगों ने इस दलित युवती से सामूहिक दुष्कर्म किया| हैवानों ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म ही नहीं किया, बल्कि उसकी गर्दन भी तोड़ दी और जीभ भी काट डाली थी| उसकी रीढ़ की हड्डी में भी जख्म थे, जिससे वह लकवा का शिकार हो गयी थी| पुलिस अधीक्षक ने बताया कि लड़की की हालत काफी गंभीर थी| इस कारण उसे अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था| वहां हालत में सुधार नहीं होने पर उसे बेहद नाजुक हालत में दिल्ली भेजा गया, जहां उसकी मौत हो गयी| पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है| इस घटना ने लोगों को झकझोर दिया है|हर जगह विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं|लोग न्याय की मांग कर रहे हैं|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 30 सितंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।