मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

हाथरस गैंगरेप केस: पीड़िता के पिता को सीएम से VC के नाम पर दबाव डाला गया, जबरदस्ती ले जाया गया, बोलीं प्रियंका गांधी-धमकाकर चुप कराना चाहती है सरकार

लखनऊ: उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश में रेप व गैंगरेप की बढ़ती घटनाओं को लेकर विपक्ष के निशाने पर हैं| अब बलरामपुर में हाथरस जैसी हैवानियत के बाद सामूहिक दुष्कर्म के पीडि़ताओं की मौत…

हाथरस गैंगरेप केस: पीड़िता के पिता को सीएम से VC के नाम पर दबाव डाला गया, जबरदस्ती ले जाया गया, बोलीं प्रियंका गांधी-धमकाकर चुप कराना चाहती है सरकार
हाथरस गैंगरेप केस: पीड़िता के पिता को सीएम से VC के नाम पर दबाव डाला गया, जबरदस्ती ले जाया गया, बोलीं प्रियंका गांधी-धमकाकर चुप कराना चाहती है सरकार | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश में रेप व गैंगरेप की बढ़ती घटनाओं को लेकर विपक्ष के निशाने पर हैं| अब बलरामपुर में हाथरस जैसी हैवानियत के बाद सामूहिक दुष्कर्म के पीडि़ताओं की मौत के बाद उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे है| इसके अलावा उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे के अंदर आजमगढ़, बुलंदशहर, बागपत और फतेहपुर में रेप की वारदातें सामने आई हैं। हाथरस गैंगरेप को लेकर आलोचनाओं और सवालों से घिरी योगी आदित्यनाथ सरकार पर एक के बाद एक हमले हो रहे हैं|



कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने गुरुवार को पीड़िता के पिता का वीडियो शेयर कर योगी सरकार पर एक बार फिर हमला बोला है। प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया है कि पीड़िता के परिवार पर प्रशासन की ओर से दबाव बनाया जा रहा है | सरकार अन्याय पर अन्याय कर रही है|अभी पूरे परिवार को नजरबंद रखा है। बात करने पर मना है। क्या धमकाकर उन्हें चुप कराना चाहती है सरकार?




वीडियो शेयर करते हुए प्रियंका गांधी ने ट्वीट में लिखा,हाथरस की बेटी के पिता का बयान सुनिए। उन्हें जबरदस्ती ले जाया गया। सीएम से वीसी के नाम पर बस दबाव डाला गया। वो जांच की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं। अभी पूरे परिवार को नजरबंद रखा है। बात करने पर मना है। क्या धमकाकर उन्हें चुप कराना चाहती है सरकार? अन्याय पर अन्याय हो रहा है।



दरअसल, पीड़िता के पिता का एक वीडियो वायरल हो रहा है| इस वीडियो में पिता का आरोप है कि 'अधिकारी मुझे सीएम से बात कराने ले गए| हमें अधिकारी वहां ले गए| हम पर दबाव था..घर मे हमें बंद कर दिया है..मीडिया को भी नहीं आने दे रहे|




फिलहाल,''हाथरस सामूहिक दुष्कर्म मामला और जबरन अंतिम संस्कार कराने को लकर विपक्ष के विरोध के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को पीड़ित परिवार से विडियो कॉलिंग के माध्यम से बात की|हाथरस पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री योगी ने 25 लाख की मदद, एक आवास और एक सरकारी नौकरी देने का किया ऐलान| 




उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया,''मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथरस के पीड़ित परिवार से वीडियो कॉलिंग के माध्यम से वार्ता की। मृतका के पिता जी ने मुख्यमंत्री जी से आरोपियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की मांग की।योगी आदित्यनाथ ने बच्ची के पिता से बात करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया और प्रशासन को हर संभव मदद के निर्देश दिए।









tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 1 अक्टूबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।