मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

यूपी में चुनाव से पहले अखिलेश यादव के करीबियों के ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा, लखनऊ -मऊ समेत कई जिलों में छापेमारी; राजीव राय ने कहा-मेरा पास कोई अवैध पैसा नहीं

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के करीबी पार्टी के नेताओं तथा कारोबारियों के आवास तथा प्रतिष्ठानों पर शनिवार को आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। आयकर विभाग की टीम ने शनिवार तड़के ल…

यूपी में चुनाव से पहले अखिलेश यादव के करीबियों के ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा, लखनऊ -मऊ समेत कई जिलों में छापेमारी; राजीव राय ने कहा-मेरा पास कोई अवैध पैसा नहीं
यूपी में चुनाव से पहले अखिलेश यादव के करीबियों के ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा, लखनऊ -मऊ समेत कई जिलों में छापेमारी; राजीव राय ने कहा-मेरा पास कोई अवैध पैसा नहीं — लखनऊ, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के करीबी पार्टी के नेताओं तथा कारोबारियों के आवास तथा प्रतिष्ठानों पर शनिवार को आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है।  आयकर विभाग की टीम ने शनिवार तड़के लखनऊ, मैनपुरी, आगरा था मऊ में समाजवादी पार्टी के नेताओं के आवासों पर छापामारी की है। आगरा, मैनपुरी, लखनऊ तथा मऊ में अखिलेश यादव के करीबी पार्टी के नेताओं तथा कारोबारियों के ठिकानों पर कई टीमें शनिवार तड़के से छानबीन में लगी हैं।



जिसमें मैनपुरी के मनोज यादव लखनऊ में गजेंद्र सिंह समेत करीब एक दर्जन लोगों के घरों की छानबीन चल रही है। लखनऊ में यह आयकर विभाग का छापा अंबेडकर पार्क के पास स्थित गजेंद्र सिंह के आवास पर पड़ा है। गजेंद्र सिंह पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ओएसडी रहे हैं।



अखिलेश यादव की पार्टी के सहयोगी मनोज यादव तथा जैनेन्द्र यादव के साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व प्रवक्ता राजीव राय के ठिकानों पर सर्वे चल रहा है। आगरा में मनोज यादव के साथ ही मैनपुरी व लखनऊ में जैनेन्द्र यादव के आवास तथा प्रतिष्ठान पर कई टीमें लगी हैं। इनके साथ ही राजीव राय के मऊ तथा लखनऊ के आवास पर कार्यालय पर भी छानबीन की जा रही है। 



आयकर विभाग की कई टीमों ने शनिवार तड़के लखनऊ, मैनपुरी, आगरा तथा आगरा में एक साथ कार्रवाई की। आगरा में मनोज यादव तथा मैनपुरी व लखनऊ में जैनेन्द्र यादव के ठिकानों पर कार्रवाई की जा रही है। इनको समाजवादी पार्टी का फाइनेंसर भी बताया जा रहा है। लखनऊ में आम्बेडकर पार्क के पास जैनेन्द्र यादव के आवास पर पड़ताल की जा रही है।




मऊ में राजीव राय के निवास पर आयकर विभाग का छापा

आयकर विभाग की टीम मऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजीव राय के निवास पर पहुंची है। राजीव राय ने कहा, "आयकर विभाग के लोग आए हैं। मेरा कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। मेरा पास कोई अवैध पैसा नहीं है। लोगों की मदद करना भाजपा को पसंद नहीं गया।" राजीव राय ने कहा,'' मेरी कोई आपराधिक पृष्ठभूमि नहीं है.... मेरा पास कोई काला धन नहीं है। मैं लोगों की मदद करता हूं और सरकार को यह पसंद नहीं आया। यह उसी का परिणाम है। आप कुछ भी करेंगे तो वीडियो बनाएंगे, एफआईआर कराएंगे, बेवजह केस लड़ेंगे। कोई फायदा नहीं है चलो प्रक्रिया पूरी करें...



मऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजीव राय के निवास पर आयकर विभाग की छापेमारी पर सपा से ज़िलाध्यक्ष लोहिया वाहिनी धीरज राजभर ने कहा,''आज अचानक सुबह किसी विभाग के लोग आए हैं। हमें अंदर जाने नहीं दे रहे, कुछ बता भी नहीं रहे कि क्या कार्रवाई चल रही है। अंदर से दरवाजा बंद है|



सपा नेता मनोज यादव के घर पर जांच कर रहे अधिकारी
मैनपुरी में आयकर विभाग की टीम ने शनिवार की सुबह आरसीएल ग्रुप के मालिक एवं सपा नेता मनोज यादव घर पर छापा मारा है। कई गाड़ियों से आयकर अधिकारी यहां पहुंचे हैं। सपा नेता के घर के बाहर पुलिस फोर्स तैनात है। किसी को जाने की अनुमति नहीं है। सुबह आठ बजे अधिकारी घर के अंदर जांच कर रहे हैं।


शहर कोतवाली के मोहल्ला बंसी गोहरा में सपा नेता मनोज यादव का आवास है। शनिवार सुबह करीब आठ बजे करीब 12 गाड़ियों से आयकर अधिकारी उनके आवास पर पहुंचे तो हड़कंप मच गया। पुलिस फोर्स ने सपा नेता के घर को घेर लिया। अंदर आयकर अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं।



मनोज यादव के आवास पर किसी को भी जाने की अनुमति नहीं

आगरा में आरसीएल ग्रुप के मालिक मनोज यादव घर 12 गाडिय़ों के काफिला में टीम पहुंची है। आवास को आयकर विभाग के अधिकारी तथा सुरक्षाबलों ने घेरा हैं। बीते चार घंटे से पड़ताल जारी है। शहर कोतवाली के मोहल्ला बंसी गोहरा में मनोज यादव के आवास पर किसी को भी जाने की अनुमति नहीं है। बड़ी संख्‍या में पुलिस फोर्स ने भी मनोज यादव के घर के बाहर डेरा जमा रखा है। फिलहाल सर्वे चल रहा है। अभी कोई भी अधिकारी कुछ कहनेे की स्थिति में नहीं है।




मैनपुरी में का छापा

मैनपुरी में पंजाबी बाग कॉलोनी में मनोज यादव के बंगलेनुमा आवास पर आयकर टीमें पहुंचीं। बताया जा रहा है कि टीमें 10 से 12 गाडि़यों में यहां आई है। घर का कोना-कोना जांचा जा रहा है। आवास पर मौजूद फाइलें और कंप्‍यूटर भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने घर के बाहर घेरा बना रखा है। अभी अंदर जाने की किसी को अनुमति नहीं दी जा रही है। माना जा रहा है कि दोपहर बाद तक सर्वे चलेगा, इसके बाद जानकारी मिल सकेगी कि सर्वे में टीमों को क्‍या हासिल हुआ है।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 दिसंबर 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 11 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

लखनऊ की और खबरें कहाँ पढ़ें?

लखनऊ की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।