मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

....भाजपा का रथ पूरी तरह से धंस गया है', चार जून के बाद इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है: अखिलेश यादव

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज बुधवार को श्रावस्ती लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी राम शिरोमणि वर्मा, गैसड़ी विधानसभा…

....भाजपा का रथ पूरी तरह से धंस गया है', चार जून के बाद इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है: अखिलेश यादव
....भाजपा का रथ पूरी तरह से धंस गया है', चार जून के बाद इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है: अखिलेश यादव | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज बुधवार को  श्रावस्ती लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी राम शिरोमणि वर्मा, गैसड़ी विधानसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी राकेश यादव एवं फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अवधेश प्रसाद के समर्थन में आयोजित विशाल चुनावी जनसभा को सम्बोधित किया। 



 अखिलेश यादव ने कहा कि देश में चार जून के बाद इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। इंडिया गठबंधन ने निर्णय लिया है कि सरकार गरीबों को राशन दोगुना और अच्छी गुणवत्ता का देगी। इंडिया गठबंधन की सरकार गरीबों को 5 किलो की जगह 10 किलो के हिसाब से राशन देगी। साथ में मोबाइल चलाने के लिए इंटरनेट डाटा मुफ्त दिया जाएगा। 



 यादव ने कहा कि चार चरणों के बाद हार निश्चित जानकर भाजपा घबरा गई है। भाजपा नेताओं की भाषा बदल गयी है। भाजपा विकास, नौकरी, रोजगार और महंगाई की बात नहीं करती है। भाजपा नेता समाज बांटने के एजेंडे में लग गए हैं। वही पुरानी घिसीपिटी बातें जनता को सुना रहे है। जनता सब समझ रही है। चुनाव में जनता भाजपा की नकारात्मक राजनीति को नकार रही है। देश में परिवर्तन की हवा चल रही है। इस हवा में भाजपा का रथ फंसा ही नहीं पूरी तरह से धंस गया है। चार सौ पार की बात करने वाले भाजपा के लोग चुनाव हार गये हैं। देश की 140 करोड़ जनता भाजपा को इस बार 140 सीट के लिए भी तरसा देगी। 


 

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों, नौजवानों और देश की सभी जनता से झूठे वादे किये। महंगाई और बेरोजगारी को चरम पर पहुंचा दिया। निवेश के नाम पर बड़े-बड़े सम्मेलन किये, दावे किये, लेकिन न कोई निवेश आया न नौकरी और न रोजगार मिला। बलरामपुर, श्रावस्ती, फैजाबाद से लेकर पूर्वांचल, बुन्देलखण्ड के किसी जिले में कोई फैक्ट्री या कम्पनी नहीं लगी। भाजपा सरकार ने महंगाई, बेरोजगारी से जनता को कोई राहत नहीं दी। सरकार के फैसलों से युवाओं की नौकरियां छिन गयी। भर्तियों के पेपर लीक हो गये। भाजपा ने जानबूझकर पेपर लीक कराये। नौजवान निराश और हताश हो गया है। इंडिया गठबंधन की सरकार बनते ही सरकारी विभागों में सब खाली पद भरे जाएंगे। युवाओं को लाखों नौकरियां दी जायेंगी। 



 यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में अन्याय, अत्याचार चरम पर है। भाजपा बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर के बनाए संविधान को बदलना चाहती है। संविधान से सभी को अधिकार मिले हुए है। संविधान से न्याय, सम्मान और आरक्षण मिला है। संविधान हम सबके लिए संजीवनी है। संविधान बचेगा तभी लोकतंत्र बचेगा। लोकतंत्र, संविधान और आरक्षण बचाने के लिए भाजपा को हटाना जरूरी है।  



अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा कभी भरोसे लायक नहीं रही है। इसने जनता से झूठे वादे किये। दुख, दर्द और परेशानी दी। हर वर्ग के साथ अन्याय किया। सत्ता का दुरुपयोग किया। लोगों को डराने का काम किया। वैक्सीन कम्पनी से चंदा वसूल लिया। कर्मचारियों को जबरदस्ती वैक्सीन लगवायी। अब वैक्सीन को लेकर गंभीर रिपोर्ट आयी है। वैक्सीन कम्पनी वैक्सीन वापस ले रही है। बताइये जो वैक्सीन शरीर में लग गयी वह कैसे वापस होगी। भाजपा ने लोगों का जीवन संकट में डाला है। 



यादव ने कहा कि इलेक्टोरल बांड के नाम पर उद्योगपतियों और कम्पनियों से हजारों करोड़ रूपये की वसूली की। देश में पहली बार हुआ जब सरकार छापे डालकर डराकर पार्टी के लिए वसूली करा रही है। जबसे चुनावी चंदे के वसूली की पोल खुली है भाजपा का बैण्ड बज गया है। महंगाई, बेरोजगारी और भाजपा के भ्रष्टाचार से त्रस्त जनता पूरे देश में भाजपा को हटाने के लिए वोट कर रही है। 


 अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने महंगाई आसमान पर पहुंचा दी है। खाद, कीटनाशक, डीजल, सिंचाई सब महंगी कर दी लेकिन किसानों की फसलों की कीमत नहीं बढ़ी। भाजपा ने किसानों को हर तरह से लूटने का काम किया है। झूठ और लूट भाजपा की पहचान बन चुकी है। किसान, नौजवान संकट में है। भाजपा की सरकार ने बड़े-बड़े उद्योगपतियों 16 लाख करोड़ रूपये का कर्ज माफ कर दिया लेकिन किसानों का कर्ज नहीं माफ किया। इंडिया गठबंधन की सरकार किसानों के सभी कर्ज माफ करेगी और उन्हें फसलों की एमएसपी का कानूनी अधिकार दिलायेगी। किसानों की अन्य तरीकों से भी मदद की जाएगी। हमारा किसान खुशहाल होगा तभी देश विकसित होगा। जनसभाओं में दोनों लोकसभा क्षेत्रों के इंडिया गठबंधन के नेता पदाधिकारी मौजूद रहे।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 मई 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।