मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

... ये बहुत गंभीर बात नहीं : आरपीएन सिंह के भाजपा में शामिल होने पर स्वामी प्रसाद मौर्य

लखनऊ: आर.पी.एन. सिंह के भाजपा में शामिल होने पर समाजवादी पार्टी नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि ,''लोकतंत्र में कौन कहां जाता है और कहां से चुनाव लड़ता है ये बहुत गंभीर बात नहीं है। ये भाजपा की स्…

... ये बहुत गंभीर बात नहीं : आरपीएन सिंह के भाजपा में शामिल होने पर स्वामी प्रसाद मौर्य
... ये बहुत गंभीर बात नहीं : आरपीएन सिंह के भाजपा में शामिल होने पर स्वामी प्रसाद मौर्य | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: आर.पी.एन. सिंह के भाजपा में शामिल होने पर समाजवादी पार्टी नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि ,''लोकतंत्र में कौन कहां जाता है और कहां से चुनाव लड़ता है ये बहुत गंभीर बात नहीं है। ये भाजपा की स्ट्रेटजी है या भूल ये परिणाम बताएंगे| दरअसल,''बताया जा रहा है कि भाजपा उन्हें उनके गढ़ पडरौना विधानसभा सीट से चुनाव लड़वा सकती है, जहां से सपा ने स्वामी प्रसाद मौर्य को उतारा है| स्वामी प्रसाद मौर्य ने हालही योगी कैबिनेट छोड़कर सपा का दामन थामा है|



समाजवादी पार्टी नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि,''''लोकतंत्र में कौन कहां जाता है और कहां से चुनाव लड़ता है ये बहुत गंभीर बात नहीं है|



वहीं,' भाजपा नेता आरपीएन ने कहा कि ,''एक कार्यकर्ता के रुप में राष्ट्र निर्माण में जो भी कर पाऊंगा वो मैं करूंगा। मेरे परिवार से कोई भी राजनीति में नहीं है सिर्फ मैं राजनीति में हूं| पत्नी द्वारा भी भाजपा उम्मीदवार के तौर पर उ.प्र. विधानसभा चुनाव लड़ने' की ख़बरों पर आर.पी.एन. सिंह ने कहा कि ,''मैं ही अकेला राजनीति में हूं, पार्टी जो दिशानिर्देश देगी उसको मैं जरूर करूंगा| 



https://www.thevirallines.net/india-news-poor-and-middle-class-victims-of-modi-govts-economic-epidemic-said-rahul-gandhi


बता दें कि, पडरौना विधानसभा सीट से आरपीएन सिंह 1996, 2002 और 2007 में तीन बार कांग्रेस पार्टी से विधायक भी रह चुके हैं| आरपीएन सिंह 4 बार लोकसभा चुनाव में अपना भाग्य आजमा चुके हैं लेकिन सफलता सिर्फ एक बार मिली है|



https://www.thevirallines.net/india-news-congress-attacks-pm-modi-govt-says-modi-govt-has-dented-the-income-of-60-percent-of-the-people


1999 के लोकसभा चुनाव में आरपीएन सिंह तीसरे स्थान पर रहे थे| 2004 में वे दूसरे स्थान पर रहे थे| 2009 के लोकसभा चुनाव में रतनजीत प्रताप नारायण सिंह (आर.पी.एन. सिंह) चुनाव जीते और यूपीए-2 की सरकार में भूतल परिवहन व सड़क राज्यमार्ग राज्यमंत्री, पेट्रोलियम राज्य मंत्री व गृह राज्य मंत्री रहे| 2009 के लोकसभा चुनाव में आरपीएन सिंह ने स्वामी प्रसाद मौर्य को हराया था| 2014 के लोकसभा चुनाव में आरपीएन सिंह को भाजपा प्रत्याशी राजेश पाण्डेय ने 85540 हजार मतों से पराजित किया था| 2019 में भी लोकसभा चुनाव हार गए थे|



https://www.thevirallines.net/india-news-congress-attacks-modi-govt-on-ice-360-survey-2021-demand-the-budget-should-be-focused-on-removing-economic-inequality


उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में होंगे चुनाव

यूपी में सात चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं और मतों की गिनती 10 मार्च को होगी| यूपी में पहले चरण का चुनाव 10 फरवरी को होगा, जिसमें कुल 58 सीटों पर मतदान किया जाएगा| इसके बाद दूसरे चरण का मतदान 14 फरवरी को होगा जिसमें राज्य की 55 सीटों पर वोटिंग होगी, तीसरे चरण में 20 फरवरी को 59 सीटों पर मतदान होगा, चौथे चरण में 23 फरवरी को 60 सीटों पर मतदान, पांचवें चरण में 27 फरवरी को 60 सीटों पर, छठे चरण में 3 मार्च को 57 सीटों और सातवें फेज में 7 मार्च को 54 सीटों पर मतदान किया जाएगा|








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।