मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

रोजगार देने के मामले में निकम्मी है भाजपा सरकार: जेई 2018 भर्ती के अंतिम परिणाम एवं नियुक्ति की राह देख रहे अभ्यर्थियों ने अखिलेश यादव को ज्ञापन सौंपकर न्याय दिलाने की मांग की

लखनऊ: पिछले छह वर्षों से उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा जेई 2018 भर्ती के अंतिम परिणाम एवं नियुक्ति की राह देख रहे अभ्यर्थियों के एक प्रतिनिधिमण्डल ने आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक…

रोजगार देने के मामले में निकम्मी है भाजपा सरकार: जेई 2018 भर्ती के अंतिम परिणाम एवं नियुक्ति की राह देख रहे अभ्यर्थियों ने अखिलेश यादव को ज्ञापन सौंपकर न्याय दिलाने की मांग की
रोजगार देने के मामले में निकम्मी है भाजपा सरकार: जेई 2018 भर्ती के अंतिम परिणाम एवं नियुक्ति की राह देख रहे अभ्यर्थियों ने अखिलेश यादव को ज्ञापन सौंपकर न्याय दिलाने की मांग की | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: पिछले छह वर्षों से उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा जेई 2018 भर्ती के अंतिम परिणाम एवं नियुक्ति की राह देख रहे अभ्यर्थियों के एक प्रतिनिधिमण्डल ने आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को ज्ञापन सौंपकर न्याय दिलाने की मांग की।     ज्ञापन में बताया गया कि अभ्यर्थी लगातार संघर्ष कर रहे है। सरकार के सौतेला व्यवहार के विरोध में 300 दिनों तक इको गार्डेन लखनऊ में धरना दिया जा रहा है। अभ्यर्थियों का कहना है कि मुख्यमंत्री समेत तमाम मंत्रियों, अधिकारियों के चक्कर काटने के बाद भी समस्या का कोई हल नहीं निकला।     



जेई अभ्यर्थियों ने कहा कि वे सरकार से निराश एवं हताश है। CM योगी समाजवादी सरकार के समय की भर्तियों में चाचा-भतीजे की झूठी कहानी सुनाते है। उनके बयान से बहुत पीड़ा पहुंची है क्योंकि भाजपा सरकार में युवाओं का लगातार उत्पीड़न हो रहा है। जबसे भाजपा की सरकार बनी है तब से एक भी जूनियर इंजीनियर की भर्ती पूरी नहीं हुई है। समाजवादी सरकार में दो भर्तियां सम्पन्न हुई थी। भाजपा सरकार को रोजगार के मामले में कुछ भी बोलने का हक नहीं है। 6 साल से जेई के अभ्यर्थी अभी तक सड़कों पर है। 



अभ्यर्थियों का कहना है कि भाजपा सरकार रोजगार देने के मामले में निकम्मी है....वहीं समाजवादी सरकार में जो लैपटॉप बांटे गए थे, वे आज भी चल रहे हैं और उन्हीं लैपटॉपों से छात्र-छात्राओं का भविष्य संवर रहा है।       



जेई अभ्यर्थी प्रतिनिधिमण्डल में सर्वश्री आकांक्षा तिवारी, अक्षय तिवारी, दीक्षा सिंह, विक्की पचौरी, अजय वर्मा, भूपेन्द्र सिंह, अभिषेक यादव आदि शामिल है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 जुलाई 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।