मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

लखनऊ: कोरोना किट घोटाले को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने लिया हिरासत में

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीपीई किट की खरीद में कथित घोटाले को लेकर जीपीओ के सामने धरना दिया और प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश में कोरोना किट घोटाले को ले…

लखनऊ: कोरोना किट घोटाले को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने लिया हिरासत में
लखनऊ: कोरोना किट घोटाले को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने लिया हिरासत में — लखनऊ, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीपीई किट की खरीद में कथित घोटाले को लेकर जीपीओ के सामने धरना दिया और प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश में कोरोना किट घोटाले को लेकर शनिवार को भाजपा कार्यालय पर प्रदर्शन के लिए जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इससे शहर कांग्रेस अध्यक्ष समेत करीब एक दर्जन कार्यकर्ताओं को हल्की चोटें आई हैं।



इस दौरान प्रदर्शनकारी विधानभवन का घेराव करने के लिए आगे बढ़े, लेकिन पुलिस ने रोक लिया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोक-झोंक हुई।महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने खदेड़ दिया। जबकि अपनी मांगों को लेकर अड़े कई प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया|




''यूपी कांग्रेस चीफ अजय कुमार लल्लू ने कहा कि,सरफ़रोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है देखना है ज़ोर कितना बाज़ु-ए-कातिल में है सरकार यह जान लें कांग्रेस का कार्यकर्ता मुकदमों व जेल से डरने वाला नहीं है। ...और कितनों को जेल भेजोगे, हम भी तैयार बैठे है। भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग जारी रहेगी।



अजय कुमार लल्लू ने कहा कि,''लड़े है और लड़ेंगे भ्रष्टाचारी सरकार को उखाड़ फेकेंगे। उपकरण खरीद में हज़ारों करोड़ की लूट। सर से पांव तक भ्रष्टाचार में डूबी है सरकार। CM का दिखावटी चेहरा जनता के सामने आ चुका है।सीएम इस्तीफ़ा दें। कांग्रेस पार्टी इस घोटाले की पूर्व जज की निगरानी में CBI जांच की मांग करती है।



यूपी कांग्रेस ने ट्वीट किया घोटालेबाज सरकार को घोटाले के खिलाफ आवाज उठाना पसंद नहीं आया। कोरोना किट घोटाला के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने प्रदेश सचिव मनोज तिवारी, कांग्रेस नेता संजय सिंह, अंकित सक्सेना व रोहित अवस्थी पर लाठीचार्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया।  कांग्रेस पार्टी दमन से नहीं डरेगी।




यूपी कांग्रेस ने कहा कि,,''योगी सरकार के अधिकारियों द्वारा लगभग हर जिले में  कोरोना किट में हुए घोटालों पर यूपी कांग्रेस का प्रदर्शन। योगी सरकार ने करोड़ों रुपए का किया घोटाला। हर बार घोटालेबाजों को बचाती है योगी सरकार।



रुचिरा चतुर्वेदी ने कहा कि,,'' मुस्कुराइए, आप यूपी में हैं। यहां आपदा में भी घोटाले होंगे और जो उन घोटालों के खिलाफ आवाज़ उठाएगा उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कोरोना काल में हो रहे घोटालों के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान यूपी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया।




यूपी कांग्रेस ने कहा कि,'योगी सरकार के अधिकारियों द्वारा लगभग हर जिले में  कोरोना किट में हुए घोटालों पर यूपी कांग्रेस का प्रदर्शन। करोड़ों रुपए का किया घोटाला। हर बार घोटालेबाजों को बचाती है योगी सरकार।घोटाले के आगे घोटाला  घोटाले के पीछे घोटाला। बोलो योगी जी कितना घोटाला। घोटालेबाज सरकार शर्म करो।









tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 सितंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

लखनऊ की और खबरें कहाँ पढ़ें?

लखनऊ की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।