मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त, भाजपा नेताओं/कार्यकर्ताओं की अराजकता और गुंडई से गरीब पीड़ित: अखिलेश यादव

लखनऊ:समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा जनता के बीच बेनकाब हो चुकी हैं प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। भ्रष्टाचार चरम पर हैं भाजपा नेताओं, कार…

प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त, भाजपा नेताओं/कार्यकर्ताओं की अराजकता और गुंडई से गरीब पीड़ित: अखिलेश यादव
प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त, भाजपा नेताओं/कार्यकर्ताओं की अराजकता और गुंडई से गरीब पीड़ित: अखिलेश यादव | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ:समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा जनता के बीच बेनकाब हो चुकी हैं प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। भ्रष्टाचार चरम पर हैं भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं की अराजकता और गुण्डई से गरीब पीड़ित है। किसान, नौजवान संकट में है। महंगाई, बेरोजगारी से हर वर्ग त्राहि-त्राहि कर रहा है। जनता भाजपा के झूठ और लूट को समझ गयी है।      



भाजपा ने संविधान विरोधी कार्य किया है। लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ किया है। संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग कर भाजपा बाबा साहब के संविधान को बदलना चाहती थी, पिछड़ों, दलितों का आरक्षण छीना, नौकरियों में घोटाला किया। लोकसभा चुनाव में जनता ने भाजपा को सबक सिखाया है, विधानसभा चुनाव 2027 के चुनाव में भाजपा का पूरी तरह से सफाया हो जाएगा। जनता भाजपा के कुशासन, भेदभाव और नफरत की राजनीति से ऊब गयी है।     



अखिलेश यादव ने कहा कि,''भाजपा का शीर्ष नेतृत्व से लेकर नीचे तक बनाया गया भ्रमजाल टूट चुका है। भाजपा की कथनी और करनी एक दूसरे से विपरीत है। लोकसभा चुनाव में पराजय से भाजपा में घबराहट है। इनके अपने सहयोगी और समर्थक किनारा करने लगे हैं। जनता में भाजपा की साख पूरी तरह खत्म हो चुकी है। भाजपा सरकार ने हर वर्ग को धोखा दिया। किसान, नौजवान, मध्यम वर्ग गरीबों में निराशा है। बीजेपी ने राजनीति को व्यापार बना दिया है। महंगाई बढ़ाकर सबको ठगा है। भाजपा ने किसी को नहीं छोड़ा। भाजपा ने अपनी गलत नीतियों से दलितों, पिछड़ों, नौजवानों, कर्मचारियों, व्यापारियों महिलाओं सभी को संकट में डाला। लोगों को प्रताड़ित किया।     



देश और प्रदेश की जनता समाजवादियों की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रही है। जनता समाजवादी पार्टी पर भरोसा कर रही है। समाजवादी पार्टी जनता के दुःख-दर्द और उसकी जरूरतों को समझती है। समाजवादी पार्टी सभी वर्गों को साथ लेकर चलती है। हमेशा जनता के हित में फैसले लिए है। प्रदेश की जनता ने समाजवादी पार्टी पर जो भरोसा जताया है पार्टी उसे और मजबूत करेगी।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 जुलाई 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।