मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

‘मोहित अपहरण कांड’ में तीसरे दिन भी पुलिस को नहीं मिली सफलता: पीड़ित के परिजनों के साथ धरने पर बैठे सपा MLA, महेंद्र यादव ने पुलिस अधीक्षक के बयान को बताया “दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक”

बस्ती: बस्ती के छात्र मोहित यादव अपहरण कांड में 2 दिन बाद बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। वहीँ, आज यानी रविवार को, पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी के 12 घंटे की समय सीमा समाप्त होने के बाद…

‘मोहित अपहरण कांड’ में तीसरे दिन भी पुलिस को नहीं मिली सफलता: पीड़ित के परिजनों के साथ धरने पर बैठे सपा MLA, महेंद्र यादव ने पुलिस अधीक्षक के बयान को बताया “दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक”
‘मोहित अपहरण कांड’ में तीसरे दिन भी पुलिस को नहीं मिली सफलता: पीड़ित के परिजनों के साथ धरने पर बैठे सपा MLA, महेंद्र यादव ने पुलिस अधीक्षक के बयान को बताया “दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक” | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: बस्ती के छात्र मोहित यादव अपहरण कांड में 2 दिन बाद बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। वहीँ, आज यानी रविवार को, पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी के 12 घंटे की समय सीमा समाप्त होने के बाद समाजवादी पार्टी के सदर विधायक महेंद्र नाथ यादव , कप्तानगंज विधायक कविंद्र चौधरी,  रुधौली विधायक राजेंद्र चौधरी एवं पार्टी के कार्यकर्ताओं मोहित के परिजनों के साथ अनशन किया शास्त्री चौक पर अनशन पर बैठ गए हैं|



दरअसल, कल दोपहर (013 जुलाई 2024 ) को समाजवादी पार्टी का एक डेलीगेट ने जिला अधिकारी रवीश गुप्ता और पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी से मुलाकात किया था, जिसमें पुलिस अधीक्षक ने 12 घंटे का समय मांगा था|  लेकिन तीसरे दिन तक न तो आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है और न ही मोहित यादव की बरामदगी हो सकी है|



जिसके बाद, आज यानी रविवार को समाजवादी पार्टी बस्ती के नेताओं कार्यकर्ताओं ने बस्ती जिले के छात्र मोहित यादव की बरामदगी की मांग को लेकर ??ज से शास्त्री चौक बस्ती में लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा के समक्ष लोकतांत्रिक तरीके से अनशन शुरू किया है।  सपा कार्यकर्ताओं की मांग है कि अपहृत मोहित यादव को जल्द से जल्द बरामद किया जाए| सदर विधायक महेंद्र नाथ यादव ने आरोप लगाया है कि पुलिस सत्ता के दबाव में काम कर रही है और दबंगों को बीजेपी का संरक्षण मिल रहा है|



समाजवादी पार्टी बस्ती के जिलाध्यक्ष एवं विधायक महेन्द्र नाथ यादव ने बताया कि ग्राम सुकरौली, थाना लालगंज जनपद बस्ती निवासी मोहित यादव पुत्र स्व0 श्री मुकेश यादव शहर के पिकौरा दत्तूराय मोहल्ले में किराये का कमरा लेके रहता था। कुछ दबंगों ने दो दिन पूर्व उसके कमरे में घुसकर पहले मारा-पीटा, उसके बाद गाड़ी पर बैठाकर जबरन अपहरण कर लिया। इसकी सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर कल से ही वायरल है। आज अभी तक न मोहित यादव की बरामदगी हो सकी, न ही जो मुख्य आरोपी है उनमें से किसी की गिरफ्तारी हो सकी है। छात्र मोहित यादव की सकुशल बरामदगी को लेकर समाजवादी पार्टी के नेताओं ने धरना शुरू किया है।




दरअसल, ''दरअसल, 12 जुलाई (शुक्रवार ) को दिन में करीब 12 बजे मोहित यादव का बदमाशों ने अपहरण कर लिया था|  मोहित यादव पुत्र मुकेश यादव लालगंज थाना क्षेत्र के सुकरौली का निवासी है, जो बस्ती सदर कोतवाली के पिकौरा दत्तुराई मोहल्ले के रहने वाले अविनाश सिंह के मकान में किराये पर रहकर पढ़ाई करता था। शुक्रवार को एक दर्जन बदमाशों ने धावा बोलकर पहले उसकी पिटाई की, फिर युवक को बाइक पर बैठाकर फरार हो गये|



मोहित यादव अपहरण मामले में आज यानी रविवार को पुलिस अधीक्षक ने बयान में कहा,''थाना कोतवाली पुलिस, स्वाट टीम, एस0ओ0जी0 टीम व सर्विलांस टीम बस्ती की संयुक्त कार्यवाही में थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत पिकौरा दत्तूराय गांधीनगर से हुए अपहरण से सम्बंधित 4 अभियुक्तों (मोनू, अमन, करण और सादिक) की गिरफ्तारी की गयी है। जबकि अन्य  अभियुक्तों पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया है| मोहित यादव की बरामदगी शीघ्र करने का प्रयास जारी है|



मोहित यादव अपहरण कांड की घटना पर पुलिस अधीक्षक ने कहा,'' अमन ने बताया कि मोहित ने उसके भाई सत्यम का एक अश्लील वीडियो बना लिया था, जिसको लेकर वो (मोहित) ब्लैकमेल करता था| इसी का बदला लेने के लिए सत्यम ने आदित्य, विक्रम सिंह और अन्य दोस्तों के साथ मिलकर प्लान बनाया |




पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा आय़ा बयान दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक: महेंद्र नाथ यादव

पुलिस अधीक्षक के इस बयान पर समाजवादी पार्टी के सदर विधायक महेंद्र नाथ यादव ने अपने एक बयान में कहा,''आज पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा आय़ा बयान दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक है क्योंकि य़ह पूरा प्रकरण ही पुलिस की शिथिलता और नाकामयाबी का परिणाम है। जब विगत काफी दिनों से इस प्रकरण में आए दिन विवाद हो रहे थे, पूर्व में 24 तारीख को भी दोनो पक्ष में  मारपीट का प्रकरण हुआ था फिर पुनः घटना के दिन अपहरण के बाद बस्ती से चंगेरवा ले जाकर मारने पीटने व अमानवीय कृत्य के घंटों चले प्रकरण के बीच पांच-पांच चौकी व जिला प्रशासन कार्यालय व आवास तमाशबीन बने रहे ।



कई घंटों तक चले पूरे घटनाक्रम में पुलिस की भूमिका कितना गैरजिम्मेदाराना रहा है, इसी बात से समझा जाता सकता है कि जिस प्रकरण को दोनो परिवार के बीच पुलिस के मध्यस्थता से सामान्यतः खत्म किया जा सकता था लेकिन पुलिस की लापरवाही से वही घटना आज इतनी बड़ी हो चुकी है कि कई परिवार बरबाद हो रहे हैं और घटना के तीसरे दिन तक न तो अभी तक मुख्य अभियुक्त की गिरफ्तारी हुई है न ही मोहित कुमार का कुछ पता चल सका है ।



दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो और किसी भी निर्दोष को फँसाया न जाए: महेंद्र नाथ यादव

 विधायक महेंद्र नाथ यादव ने कहा,' पुलिस अधीक्षक बस्ती के निंदनीय और गैरजिम्मेदाराना बयान की कड़ी आलोचना के साथ मैं शासन - प्रशासन से य़ह माँग करता हू की उक्त प्रकरण में दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो और किसी भी निर्दोष को फँसाया न जाए ।



अपराध और अपराधियों का कोई जाति-मज़हब नहीं होता: महेंद्र नाथ यादव

यादव ने कहा,''जनपद बस्ती के मोहित कुमार अपहरण के प्रकरण में कुछ लोग जातिगत पक्ष खोज रहे हैं ऐसे लोगों से मेरी अपील है कि अपराध और अपराधियों का कोई जाति-मज़हब नहीं होता है इसलिए इस प्रकरण को जाति के चश्मे से देखना बंद करें, क्योंकि पुलिस की लापरवाही के वजह से आज कई परिवार बर्बाद हो रहे है।







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 जुलाई 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।