मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

सैकड़ों की संख्या में BSP, भाजपा और अन???य संगठनों के प्रमुख नेता सपा में हुए शामिल, अखिलेश हुए गदगद, बोले-SP का मुकाबला नहीं कर सकती है BJP

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व एवं समाजवादी पार्टी की नीतियों पर आस्था जताते हुए आज सैकड़ों की संख्या में बहुजन समाज पार्टी, भारतीय जनता पार्टी…

सैकड़ों की संख्या में BSP, भाजपा और अन???य संगठनों के प्रमुख नेता सपा में हुए शामिल, अखिलेश हुए गदगद, बोले-SP का मुकाबला नहीं कर सकती है BJP
सैकड़ों की संख्या में BSP, भाजपा और अन???य संगठनों के प्रमुख नेता सपा में हुए शामिल, अखिलेश हुए गदगद, बोले-SP का मुकाबला नहीं कर सकती है BJP | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व एवं समाजवादी पार्टी की नीतियों पर आस्था जताते हुए आज सैकड़ों की संख्या में बहुजन समाज पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और अन्य संगठनों के प्रमुख नेता समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। श्री अखिलेश यादव ने उम्मीद जताई है कि इन साथियों के आने से समाजवादी पार्टी का मनोबल बढ़ेगा और सन् 2022 के चुनाव में समाजवादी पार्टी की मजबूत सरकार बनेगी। भारतीय जनता पार्टी समाजवादी पार्टी का मुकाबला नहीं कर सकती है।



आज समाजवादी पार्टी में शामिल होेने वालों में प्रमुख हैं मेरठ की मेयर सुनीता वर्मा, हस्तिनापुर मेरठ के पूर्व विधायक योगेश वर्मा, ठाकुरद्वारा मुरादाबाद के पूर्व विधायक विजय यादव, लखीमपुर के पूर्व सांसद दाऊद अहमद और शाहजहांपुर के पूर्व मंत्री अवधेश वर्मा, बरेली के पूर्व विधायक विजय पाल सिंह, अलीगढ़ की पूर्व लोकसभा प्रत्याशी लक्ष्मी धनगर बहुजन समाज पार्टी छोड़कर आए है जबकि मिर्जापुर के पूर्व विधायक राम भारतीय तथा गोरखपुर के आर.एस.एस. प्रचारक डाॅ0 विनीत शुक्ला भाजपा से संबद्ध रहे हैं। इनके अलावा कई डाक्टर तथा एडवोकेट भी समाजवादी पार्टी के सदस्य बन गए हैं।




   समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में सर्वश्री रमेश पाण्डेय जहूराबाद गाजीपुर, संदीप वर्मा एडवोकेट, इलाहाबाद, सुनील लोधी एडवोकेट पूर्व सदस्य पिछड़ा वर्ग आयोग, डाॅ0 अफरोज इरा अस्पताल, कृष्ण चंद्र मौर्य मिर्जापुर, राजेश कुमारी, कोरी संदीप वर्मा एडवोकेट आदि के नाम भी उल्लेखनीय है।




 सुनीता वर्मा के साथ लगभग 2 दर्जन पार्षद, जिला पंचायत सदस्य, ब्लाक प्रमुख, बहुजन समाजपार्टी की जिला कार्यकारिण के वरिष्ठ सदस्य, ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी में शामिल हुए है। लक्ष्मी धनगर के साथ प्रधान, पूर्व प्रधान कोरी संदीप वर्मा एडवोकेट के साथ राष्ट्रीय कोरी-कोली समाज परिवर्तन संस्थान के तमाम पदाधिकारी, अवधेश वर्मा के साथ कई जिला पंचायत सदस्य, एवं विजय यादव के साथ तमाम ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य भी आज समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए है|अखिलेश यादव को ठाकुरद्वारा मुरादाबाद के पूर्व विधायक श्री विजय यादव एवं श्री संजय यादव ने हनुमान जी की गदा तथा श्रीकृष्ण जी की तीन मूर्तियां भेंट की। 






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 16 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।