मुख्य सामग्री पर जाएँ
7 नवंबर 2026

पूर्व केंद्रीय मंत्री समेत कांग्रेस, बसपा और भाजपा के कई बड़े नेता समाजवादी पार्टी में शामिल, कहा-मौजूदा हालात में चल रही नफरत, शक और झूठ की राजनीति

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व के प्रति आस्था जताते हुए कांग्रेस, बसपा और भाजपा के कई प्रमुख नेता उनकी उपस्थिति में अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ…

पूर्व केंद्रीय मंत्री समेत कांग्रेस, बसपा और भाजपा के कई बड़े नेता समाजवादी पार्टी में शामिल, कहा-मौजूदा हालात में चल रही नफरत, शक और झूठ की राजनीति
पूर्व केंद्रीय मंत्री समेत कांग्रेस, बसपा और भाजपा के कई बड़े नेता समाजवादी पार्टी में शामिल, कहा-मौजूदा हालात में चल रही नफरत, शक और झूठ की राजनीति | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ:  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व के प्रति आस्था जताते हुए कांग्रेस, बसपा और भाजपा के कई प्रमुख नेता उनकी उपस्थिति में अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ आज समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। समाजवादी पार्टी प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बदायूं से कांग्रेस के पांच बार सांसद रहे पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री सलीम शेरवानी, अम्बेडकरनगर से बसपा के पूर्व सांसद त्रिभुवन दत्त, जिला पंचायत अध्यक्ष महाराजगंज प्रभु दयाल चौहान, हरदोई के शाहाबाद से बसपा विधायक रहे श्री आसिफ उर्फ बब्बू खां, हापुड़ की धौलाना सीट से बसपा विधायक असलम चौधरी की पत्नी नसीम बेगम तथा भाजपा छोड़कर कैप्टन इंदर सिंह पाल पुत्र स्वर्गीय मथुरा पाल ने आज समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।





इनके अतिरिक्त विधानसभा सिकन्दराबाद बसपा प्रत्याशी सलीम अख्तर बुलन्दशहर, हरदोई की नसरीन बानो अध्यक्ष नगर पालिका परिषद (बसपा) शाहाबाद, पूर्व ब्लाक प्रमुख हरपालपुर (बसपा) हरदोई कमलेश पाठक, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष लोधी समाज महासभा लोधी राकेश राजपूत, मुरादाबाद के पीसीएस अधिकारी (सेवानिवृत्त) बी के सैनी, जिला संयोजक बसपा  वेद प्रकाश सैनी, सैनी महासभा अध्यक्ष अशोक सैनी तथा ठाकुरद्वारा तहसील अध्यक्ष शिवराम सैनी, करन सिंह सैनी तहसील अध्यक्ष सैनी महासभा शिवराम सिंह सैनी तथा ब्लाक प्रमुख रामपुर कारखाना, देवरिया राजाराम चौहान भी आज समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।




समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी में शामिल कांग्रेस, बसपा और भाजपा नेताओं का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि उनके आने से समाजवादी पार्टी को मजबूती मिलेगी और सन् 2022 में समाजवादी सरकार बनने का सपना भी साकार होगा। उन्होंने सभी नेताओं को बधाई दी और उनके समाजवादी पार्टी में शामिल होने के निर्णय की सराहना की। 




 पूर्व केन्द्रीय मंत्री सलीम शेरवानी ने इस अवसर पर कहा कि मौजूदा हालात में नफरत, शक और झूठ की राजनीति चल रही है। उम्र के इस पड़ाव पर राजनीति से अलग भी हो सकता था मगर फिर यह फर्ज याद आया कि देश में मोहब्बत, भाईचारा और देश बनाने में जिनका यकीन हैं, बुजुर्ग की इज्जत करते हैं और सबको साथ लेकर चलते हैं ऐसे युवा नेता अखिलेश यादव हैं। उनके हाथों को मजबूत करने की जरूरत है इसलिए मैंने उनके साथ चलने का निश्चय किया है।





बसपा के त्रिभुवन दत्त ने तन-मन-धन से समाजवादी पार्टी को आगे बढ़ाने का निश्चय दुहराया। उन्होंने 40 वर्ष बसपा में सेवाएं दी थी। कैप्टन इंदर सिंह पाल ने भी कहा कि अगली सरकार उत्तर प्रदेश में अखिलेश जी के नेतृत्व में ही बनेगी। पाल समाज उनके साथ रहेगा।









tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 27 अक्टूबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 7 नवंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।