लखनऊ: अलग-अलग राजनैतिक दलों के नेता और सामाजिक संगठनों के संयोजक सपा में शामिल हुए। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजदगी में चौधरी बिजेंद्र सिंह पूर्व सांसद अलीगढ़ (कांग्रेस), रामदुलारे भार्गव (बसपा), चौधरी लियाकत अली साहब पूर्व कैबिनेट मंत्री सहारनपुर और अब्दुल राशिद खां (बसपा) समेत अन्य नेता सपा में शामिल हुए।
इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि, 'मैं सभी नेताओं का इस उम्मीद और भरोसे के साथ धन्यवाद करता हूं कि आने वाले समय में जो संघर्ष और लड़ाई है उसमें सपा का साथ देंगे। भरोसा है कि जब आप लोग साथ हो जाएंगे तो सपा एक बहुत बड़ी ताक़त बन जाएगी और जो आज सत्ता में लोग हैं उन्हें हटाने में कामयाब होगी|
उन्होंने कहा कि,''किसान के ऊपर इतना अन्याय, ऐसी लाठी, इस तरीके से आतंकी हमला किसी सरकार के माध्यम से नहीं हुआ होगा जितना BJP की सरकार में हो रहा है। ये वही भाजपा है जिसने कभी किसानों को भरोसा दिलाया था कि सत्ता में आने पर वो सिर्फ कर्ज़ा माफ ही नहीं बल्कि किसानों की आय दोगुनी भी करेगी|
अखिलेश यादव ने कहा कि,'जेवर एयरपोर्ट के कोई खिलाफ नहीं है। एयरपोर्ट बने ये अच्छी बात है। लेकिन एक जगह किसानों को लाठी से अपमानित किया जा रहा है और दूसरी जगह किसानों की ज़मीन छीन रहे है और उनको मुआवजा नहीं दे रहे हैं। हम चाहते हैं कि उनको उचित मुआवजा मिले|