मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

32 स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारियों के इस्तीफे और कानून-व्यवस्था को लेकर मायावती ने बोला योगी सरकार पर हमला, कहा-अब यूपी में कानून-व्यवस्था दम तोड़ रही है

लखनऊ:उत्तर प्रदेश में कोरोना की स्थिति और कानून-व्यवस्था को लेकर यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने योगी सरकार पर हमला बोला| मायावती ने गुरुवार को कहा कि,'यूपी में का…

32 स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारियों के इस्तीफे और कानून-व्यवस्था को लेकर मायावती ने बोला योगी सरकार पर हमला, कहा-अब यूपी में कानून-व्यवस्था दम तोड़ रही है
32 स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारियों के इस्तीफे और कानून-व्यवस्था को लेकर मायावती ने बोला योगी सरकार पर हमला, कहा-अब यूपी में कानून-व्यवस्था दम तोड़ रही है | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ:उत्तर प्रदेश में कोरोना की स्थिति और कानून-व्यवस्था को लेकर यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने योगी सरकार पर हमला बोला| मायावती ने गुरुवार को कहा कि,'यूपी में कानून-व्यवस्था दम तोड़ रही है और समुचित सुविधा के अभाव में जान जोखिम में डालकर कोरोना पीड़ितों की सेवा में लगे डाक्टरों पर सरकारी दबाव/धमकी से स्थिति बिगड़ रही है, जिस कारण ही वाराणसी में 32 स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारियों का इस्तीफा।




बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि, यूपी में समुचित सुविधा के अभाव में जान जोखिम में डालकर कोरोना पीड़ितों की सेवा में लगे डाक्टरों पर सरकारी दबाव/धमकी से स्थिति बिगड़ रही है, जिस कारण ही वाराणसी में 32 स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारियों का इस्तीफा। सरकार बिना भेदभाव व पूरी सुविधा देकर उनसे सेवा ले तो बेहतर होगा।




 उन्होंने कहा कि,'साथ ही, कोरोना केन्द्रों व निजी अस्पतालों में भी कोरोना स्वास्थ्यकर्मियों की स्थिति काफी खराब है, जिस कारण उन्हें आत्महत्या का प्रयास करने तक को मजबूर होना पड रहा है, जो अति-दुःखद। सरकार व्यावहारिक नीति बनाकर व समुचित संसाधन देकर सही से उसपर अमल करे, बीएसपी की यह मांग है




मायावती ने आगे कहा,'यूपी में अब कानून-व्यवस्था दम तोड़ रही है। कल अलीगढ़ में स्थानीय भाजपा विधायक व पुलिस द्वारा एक-दूसरे पर लगाया गया आरोप व मारपीट अति-गंभीर व काफी चिन्ताजनक। इस प्रकरण की न्यायोचित जाँच होनी चाहिए व जो भी दोषी हैं उनके विरूद्ध सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, बीएसपी की यह माँग है।




 उन्होंने कहा कि, साथ ही, यूपी में इस प्रकार की लगातार हो रही जंगलराज जैसी घटनाओं से यह स्पष्ट है कि खासकर अपराध-नियंत्रण व कानून-व्यवस्था के मामले में सपा व बीजेपी की सरकार में भला फिर क्या अन्तर रह गया है? सरकार इसपर समुचित ध्यान दे, बीएसपी की जनहित में यही सलाह।










tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 13 अगस्त 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।