मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

कानून व्यवस्था को लेकर मायावती ने एक बार फिर योगी सरकार को घेरा, कहा-अब तो मीडिया जगत के लोग भी आए दिन हत्या व जुर्म के हो रहे हैं शिकार

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बढ़ते अपराध का शिकार लोकतंत्र का चौथा खंभा यानी मीडिया भी…

कानून व्यवस्था को लेकर मायावती ने एक बार फिर योगी सरकार को घेरा, कहा-अब तो मीडिया जगत के लोग भी आए दिन हत्या व जुर्म के हो रहे हैं शिकार
कानून व्यवस्था को लेकर मायावती ने एक बार फिर योगी सरकार को घेरा, कहा-अब तो मीडिया जगत के लोग भी आए दिन हत्या व जुर्म के हो रहे हैं शिकार | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बढ़ते अपराध का शिकार लोकतंत्र का चौथा खंभा यानी मीडिया भी है।  कहा कि,''प्रदेश में कोरोना महामारी काल में भी अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है और अब तो लोकतंत्र का चौथा स्तंभ माने जाने वाले मीडिया जगत के लोग भी यहां आए दिन हत्या व जुर्म के शिकार हो रहे हैं।




 बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश राज्य में हर दिन अपराध दर बढ़ रही है। अब, स्थिति आ गई है जब लोकतंत्र के चौथे स्तंभ, हमारे मीडिया कर्मियों को लक्षित किया जा रहा है। यह दर्शाता है कि राज्य में कानून और व्यवस्था की स्थिति दयनीय है| मायावती ने कहा कि,' आजमगढ़ मंडल में हुई पत्रकार की हत्या इसका ताजा उदाहरण है| 




मायावती ने कहा कि,'उत्तर प्रदेश में सरकार की बदहाली का हाल ये है कि बात-बात पर रासुका, देशद्रोह व अन्य अति संगीन धाराओं के इस्तेमाल के बावजूद भी यहां अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं|





इसके अलावा मायावती ने कहा कि,'मैं NEET और JEE के लिए उपस्थित होने वाले लाखों छात्रों से कहना चाहूंगा कि वे अपनी पूरी कोशिश करें और परीक्षा की तैयारी करें। इसके अलावा, मैं संबंधित अधिकारियों से सभी सावधानी बरतने और COVID19 महामारी के बीच परीक्षा का सुरक्षित संचालन सुनिश्चित करने के लिए कहना चाहूंगा




इससे पहले सोमवार को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती  ने दो तीन घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा था कि क्या यही सरकार का रामराज्य है।यूपी के सीतापुर में नाबालिग दलित के साथ गैंगरेप, चित्रकूट में बंधुआ मजदूरी न करने पर युवक की हत्या व उसके बेटे का हाथ तोड़ना व गोरखपुर में डबल मर्डर आदि जघन्य घटनाओं की बाढ़ आई हुई है। क्या यही है सरकार का रामराज्य? दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।














tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 अगस्त 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।