मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

स्थिति की गंभीरता का संज्ञान लेकर हल निकाले सरकार': रसोई गैस और पेट्रोल-डीज़ल की कीमतों में बढ़ोतरी पर मायावती का केंद्र पर निशाना

लखनऊ. पिछले कुछ दिनों से वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल के दाम स्थिर रहने के बावजूद देश में पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। देश में पेट्रोल और डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं जिसक…

स्थिति की गंभीरता का संज्ञान लेकर हल निकाले सरकार': रसोई गैस और पेट्रोल-डीज़ल की कीमतों में बढ़ोतरी पर मायावती का केंद्र पर निशाना
स्थिति की गंभीरता का संज्ञान लेकर हल निकाले सरकार': रसोई गैस और पेट्रोल-डीज़ल की कीमतों में बढ़ोतरी पर मायावती का केंद्र पर निशाना | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ. पिछले कुछ दिनों से वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल के दाम स्थिर रहने के बावजूद देश में पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। देश में पेट्रोल और डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं जिसको लेकर विपक्ष केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमलावर है।  अब बहुजन समाज पार्टी की नेता और यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने भी ट्वीट कर सरकार पर हमला बोला है।



फिलहाल पेट्रोल और डीजल की आसमान छूती कीमतों के बीच आज लोगों के लिए थोड़ी राहत भरी खबर है| ईंधन की कीमतों में लगातार 12 दिन से जारी तेजी रविवार को थम गई| पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण आम लोगों को महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर है।



बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने भी रविवार को केंद्र पर हमला बोला है। रसोई गैस और पेट्रोल-डीज़ल की कीमतों में बढ़ोतरी पर  बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने ट्वीट कर कहा,''' रसोई और पेट्रोल-डीज़ल के दाम बेलगाम होकर जिस प्रकार से तेजी से बढ़ रहे हैं उससे हर जगह हाहाकार मचा हुआ है व जनता का जीवन अति-दुःखी व त्रस्त है| स्थिति की गंभीरता का संज्ञान लेकर सरकार इसका हल निकाले।




मायावती ने कहा,'देश में पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस जैसी जरूरी वस्तुओं की कीमत पर से सरकारी नियंत्रण हटने के बाद इनके दाम बेलगाम होकर जिस प्रकार से तेजी से अनवरत बढ़ रहे हैं उससे हर जगह हाहाकार मचा हुआ है व जनता का जीवन अति-दुःखी व त्रस्त है। स्थिति की गंभीरता का संज्ञान लेकर सरकार इसका हल निकाले।



मायावती ने आगे कहा,'' साथ ही केन्द्र व राज्य सरकारें खासकर पेट्रोल व डीजल पर अतिरिक्त करों की जो मनमानी वृद्धि कर रही हैं उससे ही इनकी कीमतें आसमान छू रही हैं व करोड़ों गरीब व बेरोजगार जनता पर इसका सीधा बोझ आएदिन बढ़ रहा है। क्या संविधान ने ऐसी ही ’कल्याणकारी सरकार’ का सिद्धान्त सुनिश्चित किया है?




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 फ़रवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।