राजस्थान ऑडियो क्लिप: मायावती ने गहलोत सरकार पर साधा निशाना, बोली-जस्थान में राष्ट्रपति शासन लगा दो 'ताकि लोकतंत्र की और ज्यादा दुर्दशा न हो
लखनऊ: राजस्थान में जारी सियासी उठापटक के बीच बहुजन समाजवादी पार्टी (BSP) सुप्रीमों मायावती ने फोन टैपिंग को लेकर अशोक गहलोत सरकार पर निशाना साधा है। साथ ही उन्होंने राजस्थान में राष्ट्रपति शासन लगाने…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें
राजस्थान ऑडियो क्लिप: मायावती ने गहलोत सरकार पर साधा निशाना, बोली-जस्थान में राष्ट्रपति शासन लगा दो 'ताकि लोकतंत्र की और ज्यादा दुर्दशा न हो | फ़ोटो: TVL News
लखनऊ: राजस्थान में जारी सियासी उठापटक के बीच बहुजन समाजवादी पार्टी (BSP) सुप्रीमों मायावती ने फोन टैपिंग को लेकर अशोक गहलोत सरकार पर निशाना साधा है। साथ ही उन्होंने राजस्थान में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है।उन्होंने कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पहले दल-बदल कानून का खुला उल्लंघन व बीएसपी के साथ लगातार दूसरी बार दगाबाजी करके पार्टी के विधायकों को कांग्रेस में शामिल कराया और अब जग-जाहिर तौर पर फोन टेप कराके इन्होंने एक और गैर-कानूनी व असंवैधानिक काम किया है|
बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने ट्वीट कर कहा, जैसाकि विदित है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री गहलोत ने पहले दल-बदल कानून का खुला उल्लंघन व बीएसपी के साथ लगातार दूसरी बार दगाबाजी करके पार्टी के विधायकों को कांग्रेस में शामिल कराया और अब जग-जाहिर तौर पर फोन टेप कराके इन्होंने एक और गैर-कानूनी व असंवैधानिक काम किया है।
उन्होने आगे कहा,'' इस प्रकार, राजस्थान में लगातार जारी राजनीतिक गतिरोध, आपसी उठा-पठक व सरकारी अस्थिरता के हालात का वहाँ के राज्यपाल को प्रभावी संज्ञान लेकर वहाँ राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की सिफारिश करनी चाहिए, ताकि राज्य में लोकतंत्र की और ज्यादा दुर्दशा न हो।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 18 जुलाई 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।