मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

हाथरस व बलरामपुर गैंगरेप की घटना के बाद मायावती की यूपी में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, कहा-100% सरकार चलाने में सक्षम नहीं है योगी

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश में रेप व गैंगरेप की बढ़ती घटनाओं को लेकर विपक्ष के निशाने पर हैं| अब बलरामपुर में हाथरस जैसी हैवानियत के बाद सामूहिक दुष्कर्म के पीडि़ताओं की मौत के मा…

हाथरस व बलरामपुर गैंगरेप की घटना के बाद मायावती की यूपी में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, कहा-100% सरकार चलाने में सक्षम नहीं है योगी
हाथरस व बलरामपुर गैंगरेप की घटना के बाद मायावती की यूपी में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, कहा-100% सरकार चलाने में सक्षम नहीं है योगी | फ़ोटो: TVL News

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश में रेप व गैंगरेप की बढ़ती घटनाओं को लेकर विपक्ष के निशाने पर हैं| अब बलरामपुर में हाथरस जैसी हैवानियत के बाद सामूहिक दुष्कर्म के पीडि़ताओं की मौत के मामले में बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने गुरुवार को बड़ा बयान दिया। बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने कहा कि हाथरस और बलरामपुर की घटना इस बात की पुष्टि है कि यूपी में कानून का राज नहीं है|गुंडों को खुली छूट मिल गई है|अब केंद्र को यूपी में स्थिति देखने के लिए कदम उठाना चाहिए|




मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता की उम्मीदों पर खरा न उतरने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को तत्काल इस्तीफा ने देना चाहिए।उन्‍होंने कहा कि,''  हाथरस की घटना के बाद मुझे ऐसा लग रहा था कि शायद यूपी सरकार कुछ हरकत में आएगी। यूपी के मनचले लोग जो बहन-बेटियों का उत्पीड़न कर रहे हैं, उन पर अंकुश लगाएगी, पर ऐसा नहीं हुआ। आज सुबह मैंने बलरामपुर की एक घटना न्यूज़ में देखी जिसने मुझे झकझोर कर रख दिया|




उन्‍होंने कहा कि,'उत्तर प्रदेश में वर्तमान भाजपा सरकार में कानून का नहीं बल्कि गुंडों, बदमाशों, माफियाओं, बलात्कारियों एवं अन्य अराजक तत्वों का राज चल रहा है। यहां की कानून व्यवस्था पूरी तरह से दम तोड़ चुकी है। खासकर इस सरकार में यहां की बहन-बेटियां बिलकुल सुरक्षित नहीं हैं|



मायावती ने कहा कि आदित्यनाथ योगी को मैं बताना चाहती हूं कि आपने एक महिला के पेट से जन्म लिया है। आपको दूसरों की बहन-बेटी को अपनी बहन-बेटी समझना चाहिए। यदि आप उनकी हिफाज़त नहीं कर सकते तो बेहतर यही है कि आपको खुद ही पीछे हट जाना चाहिए। खुद ही इस्तीफा दे देना चाहिए"




बसपा प्रमुख ने कहा कि,मुझे 99 नहीं 100% भरोसा हो गया है कि वर्तमान में यूपी के CM, सरकार चलाने में सक्षम नहीं है। बेहतर यही है कि आप या तो नेतृत्व परिवर्तन करें और यदि आप नहीं कर पा रहे हैं तो यहां पर राष्ट्रपति शासन लगाएं। कम से कम उत्तर प्रदेश की जनता के ऊपर रहम करें। यही मेरी अपील है|











tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 1 अक्टूबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।