मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

बिहार में गैंगरेप व हत्या मामले को लेकर मायावती का BJP और जदयू पर निशाना, कहा-चुनाव के दौरान भी हो रहे घटनाओं से स्पष्ट है-जंगलराज चल रहा..

लखनऊ: बिहार में गैंगरेप व हत्या मामलें को लेकर बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने भारतीय जनता पार्टी और जदयू पर निशाना साधा है। बिहार में विधानसभा चुनाव के दौरान गैंगरेप व हत्या की घटनों का जिक्…

बिहार में गैंगरेप व हत्या मामले को लेकर मायावती का BJP और जदयू पर निशाना, कहा-चुनाव के दौरान भी हो रहे घटनाओं से स्पष्ट है-जंगलराज चल रहा..
बिहार में गैंगरेप व हत्या मामले को लेकर मायावती का BJP और जदयू पर निशाना, कहा-चुनाव के दौरान भी हो रहे घटनाओं से स्पष्ट है-जंगलराज चल रहा.. | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: बिहार में गैंगरेप व हत्या मामलें को लेकर बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने भारतीय जनता पार्टी और जदयू पर निशाना साधा है। बिहार में विधानसभा चुनाव के दौरान गैंगरेप व हत्या की घटनों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा,''लगातार जघन्य घटनायें अति-दुःखद व अति-चिन्ताजनक...इन घटनाओं से स्पष्ट है कि वहाँ जंगलराज चल रहा है।




बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने चुनाव आयोग से मामलों में तुरन्त संज्ञान लेने का अनुरोध किया है| उन्होंने ट्वीट कर कहा कि,'' बिहार में विधानसभा आमचुनाव के दौरान भी गैंगरेप व हत्या आदि की हो रही लगातार जघन्य घटनायें अति-दुःखद व अति-चिन्ताजनक। इन घटनाओं से स्पष्ट है कि वहाँ जंगलराज चल रहा है। अतः चुनाव आयोग से इन मामलों में तुरन्त संज्ञान लेने का अनुरोध।




बता दें कि,''बिहार के बक्सर में 5 साल के बेटे की हत्या के बाद मां को बंधक बनाकर गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है।  घटना बक्सर जिले के एक गांव की बतायी जा रही है। बक्सर के मुरार थाना क्षेत्र से रविवार को दरिंदो ने ना सिर्फ महिला के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया, बल्कि रेप के बाद उसके 5 साल के बेटे की हत्या कर उसे महिला की साड़ी से बांध कर दोनों को झाड़ियों में फेंक दिया|




महिला अपने पांच साल के बेटे के साथ मुरार थाना क्षेत्र इलाके में स्थित बैंक में रुपये जमा करा कर घर लौट रही थी। इसी बीच सुनसान जगह देखकर युवकों ने महिला को घेर लिया और उसके बेटे को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद महिला को बंधक बनाकर उसके साथ हैवानियत की घटना को अंजाम दिया। गैंगरेप की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने महिला को भी जख्मी कर नहर में फेंका।




घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बेसुध हालत में महिला को कब्जे में लिया और होश में आने के बाद उससे पूछताछ भी की. फिलहाल पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए और पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेज दिया है| पीड़िता के परिजनों के मुताबिक महिला बैंक में पैसा जमा करा कर घर लौट रही थी, तभी कुछ लोगों ने उसे नहर के पास पकड़ लिया और दिन से लेकर पूरी रात तक उसके साथ रेप की घटना को अंजाम देने के बाद महिला को मृत समझ कर बेटे के शव को झाड़ियों में फेंक दिया|



डुमराव डीएसपी केके सिंह ने बताया कि पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया गया है, जिसमें पीड़िता ने 2 लोगों को नामजद करते हुए रेप करने का आरोप लगाया है| पीड़िता को मेडिकल चेकअप के लिए बक्सर रेफर किया गया है| वहीं बच्चे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद तथ्यों की जानकारी मिलेगी| मामले में दो अभियुक्तों में से एक की गिरफ्तारी हो चुकी है|






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 अक्टूबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।