मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

कांग्रेस में राष्ट्रवादी जन समाज पार्टी का विलय: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी, जनवादी पार्टी व जन अधिकार पार्टी के नेता व कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल

● ’प्रियंका जी के नेतृत्व में कांग्रेस जनसरोकारों के मुद्दे पर कर रही है संघर्ष-अजय कुमार लल्लू’●’प्रियंका जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को प्राप्त होगा जनादेश-अजय कुमार लल्लू’● ’सभी ने…

कांग्रेस में राष्ट्रवादी जन समाज पार्टी का विलय: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी, जनवादी पार्टी व जन अधिकार पार्टी के नेता व कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल
कांग्रेस में राष्ट्रवादी जन समाज पार्टी का विलय: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी, जनवादी पार्टी व जन अधिकार पार्टी के नेता व कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल | फ़ोटो: TVL News

’प्रियंका जी के नेतृत्व में कांग्रेस जनसरोकारों के मुद्दे पर कर रही है संघर्ष-अजय कुमार लल्लू’

’प्रियंका जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को प्राप्त होगा जनादेश-अजय कुमार लल्लू’

● ’सभी ने प्रियंका जी, अजय लल्लू जी के नेतृत्व व कांग्रेस के विचारों में आस्था व्यक्त कर, ली कांग्रेस की सदस्यता’




लखनऊ: अखिल भारतीय कांग्रेस की रीति नीति व विचारधारा के साथ राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा व प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू जी के नेतृत्व में पूर्ण आस्था व्यक्त करते हुए राष्ट्रवादी जन समाज पार्टी के अध्यक्ष श्री मोहम्मद अकरम अंसारी व अन्य पदाधिकारियों ने अपने दल का कांग्रेस में विलय कर प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कर ली| इस मौके पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी, जनवादी पार्टी व जन अधिकार पार्टी के अनेक नेता, कार्यकर्ता कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू के समक्ष शामिल होकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।




राष्ट्रवादी जन समाज पार्टी के विलय व अन्य दलों के नेताओं व कार्यकर्ताओं का कांग्रेस परिवार में स्वागत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू ने कहा कि राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा जी के नेतृत्व में कांग्रेस जनसरोकारों से जुड़कर हर मुद्दे पर संघर्ष कर रही है, भाजपा शासन में किसान, महिलाओं व बेरोजगारों के साथ हर वर्ग का लगातार उत्पीड़न के खिलाफ हो या बढ़ती महंगाई के मामले हो अथवा कोरोना संकट में सरकार की विफलता पर कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क से सदन तक लड़ रहे है, सदन में कम संख्या के बाद भी कांग्रेस ने फ्रंट फुट पर रहकर प्रमुख विपक्षी दल के रूप में संघर्ष किया है, पिछले डेढ़ वर्षों में जनता के मुद्दों पर संघर्ष करते हुए एक लाख कार्यकर्ताओं की योगी सरकार ने गिरफ्तारी करायी, अनेक लोगो को महीनों जेल में रहना पड़ा।



प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा उत्तर प्रदेश में श्रीमती प्रियंका जी के नेतृत्व में  कांग्रेस को जनादेश  प्राप्त होगा और सरकार बनायेगीे।उन्होंने कहा कि कांग्रेस परिवार में सभी को काम का अवसर मिलेगा आज कांग्रेस की सदस्य्ता ग्रहण करने वाले अन्य लोगो मे सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश महासचिव श्री मुन्ना चैहान, जन अधिकार पार्टी के बलिया निवासी मंडल अध्यक्ष भरत चैहान, जनवादी पार्टी सोशलिस्ट के गाजीपुर जिलाध्यक्ष हरवंश चैहान ने अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू के समक्ष ग्रहण की।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।