मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

भाजपा राज में बिचौलिए हावी, किसानों को छल रही सरकार: अखिलेश यादव

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में बिचौलिए हावी हैं। किसानों को उनकी फसलों की एमएसपी नहीं मिल रही है। भाजपा सरकार किसानों को समय से…

भाजपा राज में बिचौलिए हावी, किसानों को छल रही सरकार: अखिलेश यादव
भाजपा राज में बिचौलिए हावी, किसानों को छल रही सरकार: अखिलेश यादव | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में बिचौलिए हावी हैं। किसानों को उनकी फसलों की एमएसपी नहीं मिल रही है। भाजपा सरकार किसानों को समय से खाद बीज और बिजली नहीं उपलब्ध करा रही है अभी तक पिछले पेराई सत्र का गन्ना भुगतान नहीं हुआ। इस सत्र में अभी तक गन्ना मूल्य की घोषणा नहीं हुई। भाजपा सरकार किसानों को छल रही है। किसानों के सभी कर्ज माफ नहीं किए गए। किसानों को सिंचाई के लिए बिजली मुफ्त क्यों नहीं की गई?


अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा राज में पूरे साल किसान तबाह रहे। ??ूखा, बारिश के संकट से जूझते किसान को खेती की बढ़ती लागत और सरकार द्वारा मिल रही घोर उपेक्षा का भी सामना करना पड़ा। वायदा किया गया था कि किसान की आय दुगनी की जाएगी, उसे मुफ्त बिजली, सिंचाई का लाभ मिलेगा लेकिन किसानों पर मिली कर्ज और आर्थिक तंगी की सौगात जिसने उसे आत्महत्या को मजबूर कर दिया। आखिर किसान के साथ यह धोखा कितने दिन और चलेगा?


यादव ने कहा भाजपा हमेशा किसान और गरीब विरोधी रही है। वह पूंजीघरानों को संरक्षण देने वाली नीतियां बनाती है। पिछले आठ सालों से वह किसानों को सिर्फ सपने दिखाती रही है। भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद से महंगाई दोगुनी हो गई। छुट्टा और आवारा पशुओं ने किसानों की फसल को तहस-नहस कर फसल को बर्बाद कर दिया हैं। किसानों के लिए यह विकराल समस्या है। किसान पूरी रात जाग कर अपनी फसल की रखवाली करने को मजबूर है। इस कड़ाके की ठंड में कई किसानों की मौतें भी हो चुकी है। 


अखिलेश यादव ने कहा कि तीन महीने से अधिक समय से गन्ना पेराई चल रही है। परन्तु सरकार एवं मिल मालिकों द्वारा गन्ना किसानों का शोषण जारी है। सरकार ने 15 दिनों में गन्ना किसानों के बकाया भुगतान का वादा किया था। गन्ना शुगर कंट्रोल एक्ट के मुताबिक 14 दिन में भुगतान न होने पर उस पर ब्याज भी देय होता है। भाजपा सरकार ने गन्ने का भुगतान ही नहीं किया, ब्याज की अदायगी का तो जिक्र भी नहीं होता है। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याएं समाजवादी पार्टी लगातार उठाती रही है। समाजवादी पार्टी किसानों की समस्याओं को सदन से सड़क तक हर जगह उठाएगी। भाजपा सरकार किसानों को धोखा दे रही है। किसानों से झूठे वादे करती है।


यह भी पढ़ें: “भारत जोड़ो यात्रा” में आने के लिए किसी को नहीं रोकेंगे, मायावती और अखिलेश हिंदुस्तान में मोहब्बत चाहते हैं, नफरत नहीं: राहुल गांधी 


यह भी पढ़ें:  मध्य प्रदेश में एकतरफा चुनाव जीतेगी कांग्रेस, नजर नहीं आएगी बीजेपी: 2023 एमपी चुनाव पर राहुल गांधी 


यह भी पढ़ें: बस्ती में गर्लफ्रेंड संग रोमांस करते रंगे हाथ पकड़ा गया दरोगा: प्रेमिका के साथ रंगरेलियां मना रहा था, तभी पड़ा पत्नी का छापा, रंगेहाथ पकड़कर पीटा 





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 31 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।