रायबरेली: बेड पर पड़ा मिला युवक का शव, सिर पर मिले चोट के निशान, हत्या की आशंका
रायबरेली (यूपी): रायबरेली के थाना मिलएरिया क्षेत्रान्तर्गत रतापुर गांव में आज शनिवार की शाम को 35 वर्षीय एक युवक का शव उसके घर में बेड पर पड़ा मिला है| युवक के सिर पर चोट के निशान मिले हैं| हत्या की आ…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
रायबरेली: बेड पर पड़ा मिला युवक का शव, सिर पर मिले चोट के निशान, हत्या की आशंका | फ़ोटो: TVL News
रायबरेली (यूपी): रायबरेली के थाना मिलएरिया क्षेत्रान्तर्गत रतापुर गांव में आज शनिवार की शाम को 35 वर्षीय एक युवक का शव उसके घर में बेड पर पड़ा मिला है| युवक के सिर पर चोट के निशान मिले हैं| हत्या की आशंका जताई जा रही है। घर में शव मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर मिलएरिया पुलिस पहुंची| फोरेंसिक टीम के साथ पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक और CO नगर भी मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी|
पुलिस के मुताबिक, आज दिनांक 31 दिसम्बर 2022 समय करीब शाम 4.30 बजे थाना मिलएरिया पर सूचना प्राप्त हुई कि रतापुर निवासी जितेन्द्र साहू पुत्र रामाधार का शव उनके घर मे बेड पर मिला है। सूचना पर तत्काल पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी नगर मय प्रभारी निरीक्षक मिलएरिया / फॉरेन्सिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया,'' 35 वर्षीय जितेन्द्र साहू का शव उनके घर मे बेड पर मिला है| मृतक के सिर पर कुछ जाहिरा चोट के निशान मिले है। मृत्यु का सही कारण ज्ञात करने हेतु शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा जा रहा है। सभी बिन्दुओ पर गहनता जांच करते हुये थाना मिलएरिया पुलिस टीम द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है। मौके पर कानून व्यवस्था संबंधी कोई समस्या नही है ।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 31 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।