मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

अभिव्यक्ति की आजादी को कुचलने की मुहिम चलाकर संविधान की अवमानना कर रही है भाजपा सरकार : नरेश उत्तम पटेल

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा है कि भाजपा सरकार अभिव्यक्ति की आजादी को कुचलने की मुहिम चलाकर संविधान की अवमानना कर रही है। जो भी सरकार के साथ अपनी असहमति दिखाता है, भ…

अभिव्यक्ति की आजादी को कुचलने की मुहिम चलाकर संविधान की अवमानना कर रही है भाजपा सरकार : नरेश उत्तम पटेल
अभिव्यक्ति की आजादी को कुचलने की मुहिम चलाकर संविधान की अवमानना कर रही है भाजपा सरकार : नरेश उत्तम पटेल | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा है कि भाजपा सरकार अभिव्यक्ति की आजादी को कुचलने की मुहिम चलाकर संविधान की अवमानना कर रही है। जो भी सरकार के साथ अपनी असहमति दिखाता है, भाजपा सरकार उसके पीछे पड़ जाती है। भाजपा सरकार चुन-चुनकर दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यकों पर अत्याचार कर रही है।




नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि,'' अपर निजी सचिव अमर सिंह पटेल पर फर्जी आरोप लगाकर बर्खास्तगी की कार्रवाई द्वेषपूर्ण है। इसे तत्काल वापस लिया जाना चाहिए। सोशल मीडिया पर तो आज तमाम मंत्री, अधिकारी भी अपनी बात रखते हैं।




समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि,'सरकार कोई छुईमुई नहीं है कि उसके किसी काम की तनिक आलोचना भी उसे इस कदर नागवार गुजरे कि किसी लोक सेवक की जिंदगी ही बर्बाद कर दी जाए, यह कहां का न्याय है?




नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि,भाजपा सरकार अपने अहंकार में उचित-अनुचित, सही-गलत का भेद भूल गई है। वह तो बस सर्वत्र अपना एकाधिकार करने और दिखाने की साजिशें रच रही है। समय आने पर मिलेगा वोट लेकर जनता को धोखा देने वाली भाजपा को जवाब!

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 सितंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।