मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

यूपी में कोई भी संगठित अपराधी खुलेआम नहीं घूम रहा, ऐसे अपराधी या तो जेल में हैं या एनकाउंटर में ढेर हो गए: योगी

लखनऊ: यूपी के सीएम ने आज, शुक्रवार को (21 अक्टूबर, 2022 को) कहा, "...अपराधियों के मन में कानून का डर पैदा करने का श्रेय यूपी पुलिस की कड़ी कार्रवाई को जाता है। वर्तमान में प्रदेश में कोई भी संगठित अप…

यूपी में कोई भी संगठित अपराधी खुलेआम नहीं घूम रहा, ऐसे अपराधी या तो जेल में हैं या एनकाउंटर में ढेर हो गए: योगी
यूपी में कोई भी संगठित अपराधी खुलेआम नहीं घूम रहा, ऐसे अपराधी या तो जेल में हैं या एनकाउंटर में ढेर हो गए: योगी | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: यूपी के सीएम ने आज, शुक्रवार को (21 अक्टूबर, 2022 को) कहा, "...अपराधियों के मन में कानून का डर पैदा करने का श्रेय यूपी पुलिस की कड़ी कार्रवाई को जाता है। वर्तमान में प्रदेश में कोई भी संगठित अपराधी खुलेआम नहीं घूम रहा है। उन्हें या तो जेल में डाल दिया गया है या आत्मरक्षा में गिरफ्तार होने के दौरान पुलिस कार्रवाई में मार दिया गया है”



लखनऊ स्थित रिजर्व पुलिस लाइन्स में 'पुलिस स्मृति दिवस' के अवसर पर आयोजित 'पुलिस स्मृति दिवस परेड समारोह' में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा,''माफियाओं और अपराधियों पर कार्रवाई कर ₹44.59 अरब की संपत्ति का जब्तीकरण किया गया है। माफियाओं की अवैध जमीनों को जब्त करके उनपर बालिकाओं के लिए कॉलेज और निम्न वर्ग हेतु आवास भी बनाए जा रहे हैं। इससे समाज में एक बेहतर संदेश गया है|



'पुलिस स्मृति दिवस' के अवसर पर मुख्यमंत्री ने पुलिसकार्मिकों को दिए जाने वाले ₹200 साइकिल भत्ते को बढ़ाकर, ₹500 मोटरसाइकिल भत्ता करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि शासन ने पुलिसकार्मिकों को ई-पेंशन पोर्टल से जोड़ने का भी निर्णय लिया है।



मुख्यमंत्री ने ₹5 लाख तक का मेडिकल बिल, जो काल बाधित हो जाता था तथा जिसकी स्वीकृति शासन से होती थी, इसके लिए पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश को अधिकृत करने की घोषणा की है।



योगी आदित्यनाथ ने कहा,' मार्च 2017 से अब तक उत्तर प्रदेश में 166 अपराधी मार गिराए गए हैं। अब तक अपराधियों की 44 अरब 59 करोड़ की संपत्ति जब्त की गई है। इसमें 50 कुख्यात माफियाओं और उनके सदस्यों की लगभग 2,268 करोड़ की संपत्ति भी शामिल है। वहीं 58,648 पर गैंगस्टर की कार्रवाई हुई और 807 पर एनएसए के तहत कार्रवाई की गई है। 









tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।