लखनऊ: उत्तर प्रदेश में धान की खेती के लिए यूरिया को लेकर हो रही दिक्कतों पर यूपी सरकार में मंत्री सूर्य प्रताप शाही की प्रतिक्रिया सामने आई है| उन्होनें कहा कि यूरिया या अन्य उर्वरक की कोई कमी नहीं है| हमने कृषि विभाग और सहकारिता विभाग के साथ मिलकर इसकी समीक्षा की|
बुधवार को मंत्री सूर्य प्रताप शाही नें कहा कि यूरिया या अन्य उर्वरक की कोई कमी नहीं है। आज हमने कृषि विभाग और सहकारिता विभाग के साथ मिलकर इसकी समीक्षा की। राज्य में खरीफ सीजन में 27,31,000 मीट्रिक टन यूरिया उपलब्ध हुई है जिसमें से 20,42,000 मीट्रिक टन किसानों को वितरित की गई है|
सूर्य प्रताप शाही नें कहा कि,''अनुमोदित दरों से अधिक यूरिया बेचने वाली दुकानों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ऐसी दुकानों के मालिकों को उनके लाइसेंस रद्द करने, जुर्माने और जेल की सजा का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए किसी को भी कालाबाजारी नहीं करनी चाहिए
यूपी में यूरिया की किल्लत को लेकर कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने योगी सरकार से मामले में दखल देने और समय से किसानों को यूरिया दिलाने की मांग की है| प्रियंका गांधी ने कहा कि,''उप्र की कई जगहों पर यूरिया की किल्लत के चलते किसान परेशान हैं। जगह-जगह लाइनें लगी हैं और लेकिन अधिकतर सहकारी समितियों पर यूरिया समाप्त हो चुकी है। किसान कालाबाजारी से परेशान है। यूपी सरकार को तुरंत हस्तक्षेप कर यूरिया की किल्लत की समस्या का समाधान करना चाहिए।
बता दें कि,' यूपी के सोनभद्र जिले से एक वीडियो सामने आया है| जिसमें यूरिया के लिए किसानों की लंबी लाइन लगी है। इस वीडियो को ट्वीटर पर पोस्ट करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर यूरिया की किल्लत के चलते किसान परेशान हैं।यूपी सरकार को तुरंत हस्तक्षेप कर यूरिया की किल्लत की समस्या का समाधान करना चाहिए।कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि,''यूरिया की कालाबाजारी हो रही है, सरकारी दर पर किसानों को यूरिया मिल नहीं रही है । धरती के अन्नदाता किसान परेशान हैं। योगी जी के राज में किसानों के साथ ज्यादती और अत्याचार हो रहा है।