लखनऊ : देश भर में टमाटर ने लोगों की हालत खराब कर रखी है| देश भर में टमाटर के दाम आसमान छु रहे हैं| टमाटर की बढ़ी कीमत पर अखिलेश यादव ने कहा कि,'' लगता है अब सोशल मीडिया पर ‘टमाटर’ बनाएगा मेस्सी और अंडे की तस्वीरों जैसे रिकॉर्ड।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चुटकी लेते हुए ट्वीट किया कि,''हर तरफ़ टमाटर की चर्चा… लगता है अब सोशल मीडिया पर ‘टमाटर’ बनाएगा मेस्सी और अंडे की तस्वीरों जैसे रिकॉर्ड।
इससे पहले अखिलेश यादव ने कहा कि,''जनता क्या करे? घर में बिजली और पीने का पानी नहीं, बाहर निकले तो घुटनों तक पानी और जाम, पैरों के नीचे गड्ढे और सामने सांड और बाज़ार में कमरतोड़ महंगाई से सामना, अब तो टमाटर के दाम सुनकर टमाटर से ज़्यादा, गुस्से से चेहरे लाल हो रहे हैं।
योगी सरकार पर निशाना साधते हुएअखिलेश यादव ने कहा कि,'उप्र के स्वीमिंगपूलों में पानी की कमी की वजह से जो भावी तैराक तैराकी सीखने से वंचित हो रहे थे शायद उन्हीं के लिए प्रदेश सरकार ने अपना ‘स्मार्ट एआई दिमाग’ लगाकर सड़कों पर यह अस्थायी व्यवस्था की है। अब देखते हैं कौनसा विदेशी व्यक्ति या अख़बार इनकी सराहना करता है।