उत्तर प्रदेश में पंचायतों के आंशिक परिसीमन का शासनादेश जारी किया गया। प्रस्तावित सूची की तैयारी और प्रकाशन 12-21 दिसंबर, आपत्तियां 22-26 दिसंबर और आपत्तियों का निस्तारण 27 दिसंबर से 2 जनवरी 2021 तक और प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों की अंतिम सूची का प्रकाशन 3-6 जनवरी 2021 तक होगा।
शासन ने परिसीमन के लिए जो शासनादेश दिया है। उसमें स्पष्ट किया है कि निर्वाचन क्षेत्रों के लिए आवश्यक परिवार संख्या व आबादी का मानक 2011 की जनगणना के आधार पर होगा। परिसीमन लागू करने के लिए 6 फरवरी 2015 को जारी शासनादेश की बिदु संख्या एक से दस तक अनिवार्य रूप से अपनाई जाएगी।
वर्ष 2015 के पंचायत चुनाव में जिले की 840 ग्राम पंचायतें, 46 जिला पंचायत वार्ड और 13 क्षेत्र पंचायत वार्ड प्रतिभागी थे। इस बार जहानाबाद नगर पंचायत के सीमा विस्तार के कारण ग्राम पंचायत इब्राहिमपुर टांडा संपूर्ण भाग, शाहजहापुर खालसा संपूर्ण भाग और अकबरपुर नसीरपुर का आंशिक भाग नगर पंचायत में चला गया है।
जिसके कारण अब जिले में ग्राम पंचायतों की संख्या भी घट गयी है। क्योंकि इन गांवों की बड़ी आबादी अब नगरीय हो गयी है। ग्राम सभाओं के नगर में शामिल होने से अब जिला पंचायत वार्ड, क्षेत्र पंचायत वार्ड में मतदाताओं की संख्या कम हो गयी, जिसके कारण अब नये परसीमन के जरिए इन वार्डो में मतदाताओं की संख्या पुन: निर्धारण करके वार्ड गठित किए जाने है।