मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

कोरोना किट घोटाले को लेकर प्रियंका गांधी ने एक बार फिर बोला योगी सरकार पर हमला,कहा-घोटाले करने में सरपट भाग रही है भाजपा सरकार

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कोरोना किट घोटाले को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक बार फिर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर करारा हमला बोला है| शनिवार को प्रियंका गांधी ने कहा कि,''आपदा के सम…

कोरोना किट घोटाले को लेकर प्रियंका गांधी ने एक बार फिर बोला योगी सरकार पर हमला,कहा-घोटाले करने में सरपट भाग रही है भाजपा सरकार
कोरोना किट घोटाले को लेकर प्रियंका गांधी ने एक बार फिर बोला योगी सरकार पर हमला,कहा-घोटाले करने में सरपट भाग रही है भाजपा सरकार | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कोरोना किट घोटाले को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक बार फिर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर करारा हमला बोला है| शनिवार को प्रियंका गांधी ने कहा कि,''आपदा के समय आम जनता के लिए बनी योजनाओं में भाजपा सरकार घोटाले करने में सरपट भाग रही है। उन्होंने पूछा,''क्या प्रदेश सरकार की रुचि हर बार घोटालेबाजों को बचाने की ही होती है..?




कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया,'' यूपी के लगभग सभी जिलों में कोरोना किट घोटाला हुआ है।  कोरोना आपदा के समय जब लाखों लोगों की रोजी-रोटी पर खतरा है उस समय प्रदेश सरकार के अफसरों ने करोड़ों का वारा-न्यारा कर दिया।  सवाल ये है कि क्या प्रदेश सरकार की रुचि हर बार घोटालेबाजों को बचाने की ही होती है?




प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि,''आपदा के समय आम जनता के लिए बनी योजनाओं में, भत्तों में कटौती करने वाली भाजपा सरकार घोटाले करने में सरपट भाग रही है। नतीजा है कि आज यूपी के लगभग हर जिले में कोरोना किट घोटाले का आरोप लग रहा है।  यूपी कांग्रेस ने प्रदर्शन कर सरकार को चेतावनी दी कि घोटालेबाजों को बचाना बंद करे।




वही,''यूपी कांग्रेस ने लखनऊ में कोरोना किट खरीद घोटाले मामले में योगी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया| पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया है| यूपी कांग्रेस ने ट्वीट किया,''योगी सरकार के अधिकारियों द्वारा लगभग हर जिले में  कोरोना किट में हुए घोटालों पर यूपी कांग्रेस का प्रदर्शन। करोड़ों रुपए का किया घोटाला। हर बार घोटालेबाजों को बचाती है योगी सरकार।




यूपी कांग्रेस ने नारा दिया,'घोटाले के आगे घोटाला  घोटाले के पीछे घोटाला। बोलो योगी जी कितना घोटाला। घोटालेबाज सरकार शर्म करो।





''यूपी कांग्रेस चीफ अजय कुमार लल्लू ने कहा कि,लड़े है और लड़ेंगे भ्रष्टाचारी सरकार को उखाड़ फेकेंगे। उपकरण खरीद में हज़ारों करोड़ की लूट। सर से पांव तक भ्रष्टाचार में डूबी है सरकार। CM का दिखावटी चेहरा जनता के सामने आ चुका है।सीएम इस्तीफ़ा दें। कांग्रेस पार्टी इस घोटाले की पूर्व जज की निगरानी में CBI जांच की मांग करती है।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 सितंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।