मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

प्रयागराज में तैयारी कर रहे प्रतियोगी छात्र राजीव पटेल की आत्महत्या पर योगी सरकार पर भड़की प्रियंका गांधी, युवाओं से की यह अपील

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के निवासी प्रतियोगी छात्र राजीव चौधरी ने रविवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| लोकसेवा आयोग की गलत नीतियों के कारण पीसीएस 2018 में चयन न होने से डिप्रेशन में थे। प्र…

प्रयागराज में तैयारी कर रहे प्रतियोगी छात्र राजीव पटेल की आत्महत्या पर योगी सरकार पर भड़की प्रियंका गांधी, युवाओं से की यह अपील
प्रयागराज में तैयारी कर रहे प्रतियोगी छात्र राजीव पटेल की आत्महत्या पर योगी सरकार पर भड़की प्रियंका गांधी, युवाओं से की यह अपील | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के निवासी प्रतियोगी छात्र राजीव चौधरी ने रविवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| लोकसेवा आयोग की गलत नीतियों के कारण पीसीएस 2018 में चयन न होने से डिप्रेशन में थे। प्रयागराज में तैयारी कर रहे प्रतियोगी छात्र राजीव पटेल की आत्महत्या को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर करारा हमला बोला है| साथ ही उन्होंने से युवाओं से अपील की है|




सोमवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि, प्रतियोगी छात्र राजीव पटेल की आत्महत्या कान में रुई डाले बैठी यूपी सरकार के लिए एक चेतावनी है।नौकरियों पर लगे ग्रहण से युवा हताश हैं। उन्होंने युवाओं से धैर्य रखने की अपील की है| सरकारी नौकरियों की भर्ती प्रक्रिया में बदलाव पर प्रियंका गांधी ने कहा कि युवाओं की आवाज सुनने के बजाय सरकार ने 5 साल संविदा का अपमानजनक फैसला थोप दिया| उन्होंने कहा,'' रोजगार विरोधी सरकार से हम लड़ेंगे, आप धैर्य रखिए|




कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया,'इलाहाबाद के प्रतियोगी छात्र राजीव पटेल की आत्महत्या कान में रुई डाले बैठी यूपी सरकार के लिए एक चेतावनी है। नौकरियों पर लगे ग्रहण से युवा हताश हैं। उनकी आवाज सुनने की बजाय सरकार ने 5 साल संविदा का अपमानजनक फैसला थोप दिया। युवाओं, धैर्य रखिए, इस रोजगार विरोधी सरकार से हम लड़ेंगे|




इससे पहले,''कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा था,''युवा नौकरी की माँग करते हैं और यूपी सरकार भर्तियों को 5 साल के लिए संविदा पर रखने का प्रस्ताव ला देती है। ये जले पर नमक छिड़ककर युवाओं को चुनौती दी जा रही है। गुजरात में यही फिक्स पे सिस्टम है। वर्षों सैलरी नहीं बढ़ती, परमानेंट नहीं करते। युवाओं का आत्मसम्मान नहीं छीनने देंगे।




बता दें कि,''उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरियों में भर्ती को लेकर योगी सरकार बड़े बदलाव की तैयारी है| सरकारी नौकरियों के लिए नियमों के बदलने की नए प्रस्ताव के अनुसार सरकारी नौकरियों में समूह 'ख' व 'ग' की भर्तियों में चयन के बाद पांच वर्ष तक संविदा कर्मचारी के तौर पर काम करना होगा| इस दौरान हर छह माह में कर्मचारी का मूल्यांकन किया जाएगा और साल में 60 फ़ीसदी से कम अंक पाने वाले सेवा से बाहर हो जाएंगे|










tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 सितंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।