मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

बस्ती में दलित महिला प्रधान की पीट-पीट कर हत्या पर भड़की प्रियंका गांधी, कहा-यूपी में अपराधियों का राज 'संविधान व कानूनी शासन' पर हावी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में दलित महिला प्रधान की पीट कर हत्या को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर जमकर साधा निशाना|प्रियंका गांधी ने कहा कि पहले आजमगढ़ में सत्यमेव जयते…

बस्ती में दलित महिला प्रधान की पीट-पीट कर हत्या पर भड़की प्रियंका गांधी, कहा-यूपी में अपराधियों का राज 'संविधान व कानूनी शासन' पर हावी
बस्ती में दलित महिला प्रधान की पीट-पीट कर हत्या पर भड़की प्रियंका गांधी, कहा-यूपी में अपराधियों का राज 'संविधान व कानूनी शासन' पर हावी — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में दलित महिला प्रधान की पीट कर हत्या को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर जमकर साधा निशाना|प्रियंका गांधी ने कहा कि पहले आजमगढ़ में सत्यमेव जयते की हत्या और अब बस्ती में दलित महिला प्रधान प्रभावती की हत्या हो जाना साफ दिखाता है कि यहां अपराधियों का राज संविधान व कानूनी राज पर हावी है।





कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा कि,''वंचित तबकों व महिलाओं का पंचायती राज व्यवस्था में प्रतिनिधित्व हो इसके लिए संविधान में व्यवस्था की गई। लेकिन यूपी में कुछ दिनों पहले आजमगढ़ में सत्यमेव जयते की हत्या और अब बस्ती में प्रभावती की हत्या हो जाना साफ दिखाता है कि यहां अपराधियों का राज संविधान व कानूनी राज पर हावी है।




बता दें कि,''बस्ती जिले के परसरामपुर थानांतर्गत नेवादा ग्राम पंचायत में प्रधानी चुनाव की रंजिश में महिला ग्राम प्रधान की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बाइक से जाते समय हुए हमले में घायल महिला प्रधान ने जिला अस्पताल अयोध्या ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया। 




नेवादा गांव निवासी सालिकराम की पत्नी प्रभावती देवी (55) वर्तमान में ग्राम प्रधान थी। इससे पूर्व उनका इकलौता बेटा रामप्रकाश सोनकर प्रधान रह चुका है। रामप्रकाश ने तहरीर दी है कि शनिवार को दिन में करीब एक बजे अपनी मां प्रभावती देवी को लेकर वह बाइक से ग्राहक सेवा केन्द्र महेबा में रुपये निकालने जा रहा था। इसी दौरान गांव के पास ही प्रधानी चुनाव की रंजिश में गांव के ही आधा दर्जन से अधिक लोगों ने हमला कर दिया। हाथों से और डंडे से बुरी तरह पीटा।  बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल अयोध्या ले जाते वक्त उनकी मौत हो गई। रामप्रकाश ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। हत्या की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक रविन्द्र कुमार सिंह ने नेवादा गांव पहुंचकर मौका मुआयना किया और बयान दर्ज किए।







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 अगस्त 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 23 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।