मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

हाथरस मामले पर SC के फैसले का प्रियंका गांधी ने किया स्वागत, कहा-कोर्ट का फैसला इंसाफ की उम्मीद को मजबूत करता है

नई दिल्ली: हाथरस मामले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने स्वागत किया है|उन्होंने कहा,,''हाथरस मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला इंसाफ की उम्मीद को मजबूत करता है…

हाथरस मामले पर SC के फैसले का प्रियंका गांधी ने किया स्वागत, कहा-कोर्ट का फैसला इंसाफ की उम्मीद को मजबूत करता है
हाथरस मामले पर SC के फैसले का प्रियंका गांधी ने किया स्वागत, कहा-कोर्ट का फैसला इंसाफ की उम्मीद को मजबूत करता है | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: हाथरस मामले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने स्वागत किया है|उन्होंने कहा,,''हाथरस मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला इंसाफ की उम्मीद को मजबूत करता है।




कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया,''हाथरस मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला इंसाफ की उम्मीद को मजबूत करता है। परिवार की पहले दिन से माँग थी कि कोर्ट की निगरानी में जाँच हो। हाथरस की पीड़िता, उसके परिवार के साथ उप्र सरकार द्वारा जघन्य व्यवहार किया गया। चरित्र हनन किया गया। दुर्भावना व पूर्वाग्रह से निर्णय लिए गए।




उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने भी हाथरस मामले पर सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत किया है| |उन्होंने कहा,'सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला प्रदेश सरकार को आईना दिखाता है।




अजय कुमार लल्लू ने ट्वीट किया,हाथरस के सच को दबाने के लिए उप्र सरकार जो कृत्य किया उसको देश ने देखा। आज माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने इस मामले की जांच इलाहाबाद उच्च न्यायालय के देखरेख में करने का आदेश दिया है। यह फैसला प्रदेश सरकार को आईना दिखाता है। माननीय सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का हम स्वागत करते हैं।




हाथरस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने आज अहम फैसला सुनाया| उच्चतम न्यायलय के अनुसार CBI जांच की मॉनिटरिंग हाईकोर्ट करेगा| सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मामले की जांच के बाद कोर्ट तय करेगा कि केस का ट्रान्सफर उत्तर प्रदेश से दिल्ली किया जाए या नही| इसके अलावा पीड़ितों व गवाहों की सुरक्षा पर भी हाईकोर्ट ध्यान देगा| कोर्ट के अनुसार CBI हाईकोर्ट को रिपोर्ट करेगी|





सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि,'' इलाहाबाद हाईकोर्ट हाथरस कथित गैंगरेप मामले की सीबीआई जांच की निगरानी करेगा। सीजेआई एसए बोबडे की अध्यक्षता वाली 3-न्यायाधीशों की पीठ ने कहा कि,'जहाँ तक हाथरस मामले को दिल्ली स्थानांतरित करने का सवाल है,  सीबीआई के लिए जांच समाप्त करना उचित है और बाद में इसका फैसला किया जाएगा..केस का ट्रान्सफर उत्तर प्रदेश से दिल्ली किया जाए या नही|





सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि,'' हाथरस केस के सभी पहलुओं, जिसमें पीड़ित के परिवार को सुरक्षा और गवाह आदि शामिल हैं, इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा देखा जाएगा। कोर्ट ने आगे कहा कि सीबीआई इलाहाबाद हाईकोर्ट में अपनी स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करेगी|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 27 अक्टूबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।