मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

प्रियंका गांधी का CM योगी को चिट्ठी, स्थिति इतनी खराब है कि लोग Coronavirus से नहीं अब तो सरकार की व्यवस्था से डर रहे हैं

लखनऊ: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को राज्य में कोरोना वायरस से मरीजों की बढ़ती संख्या पर चिट्ठी लिखी है| कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, यूपी…

प्रियंका गांधी का CM योगी को चिट्ठी, स्थिति इतनी खराब है कि लोग Coronavirus से नहीं अब तो सरकार की व्यवस्था से डर रहे हैं
प्रियंका गांधी का CM योगी को चिट्ठी, स्थिति इतनी खराब है कि लोग Coronavirus से नहीं अब तो सरकार की व्यवस्था से डर रहे हैं | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को राज्य में कोरोना वायरस से मरीजों की बढ़ती संख्या पर चिट्ठी लिखी है| कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, यूपी में कोरोना की रफ्तार बढ़ने के साथ-साथ भयानक दिक्कतें सामने आ रही हैं। बेड की बड़ी किल्लत है। अस्पतालों के बाहर लंबी लाइन है। मौत के आंकड़ें बढ़ रहे हैं। कानपुर लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी से बदहाली की खबरें हैं।




कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि ''मैंने सीएम साहेब को पत्र लिखकर कुछ सकारात्मक सुझाव दिए हैं।यूपी सरकार को हठ छोड़कर एक पारदर्शी और जनहित वाली नीति अपनाने की जरूरत है|




चिट्ठी में प्रियंका गांधी ने लिखा कि उत्तर प्रदेश में कल 2500 मामले सामने आए हैं और सभी महानगरों में कोरोना मामलों को बढ़ से आई है| अब तो गाँव देहात भी इससे अछूते नही हैं| प्रियंका ने आगे लिखा,''साफ प्रतीत होता है कि आपकी सरकार ने No Test, No Corona को मंत्र मान कर Low टेस्टिंग की पॉलिसी अपना रखी है| अब एकदम से करोना मामलों की विस्फोट की स्थिति है| जिससे स्???िति विस्फोटक हो गई है| जब तक पारदर्शी तरीका नहीं अपनाया जाएगा, लड़ाई अधूरी रहेगी और हालात और भयावह होती जाएगी|





यूपी में क्वारंटीन सेंटर अस्पतालों की स्थिति बड़ी दयनीय है| कई जगहों पर स्थिति इतनी खराब है कि लोग Corona से नहीं अब तो सरकार की व्यवस्था से डर रहे हैं| Corona का डर दिखाकर पूरे तंत्र में भ्रष्टाचार भी पनप रहा है|









Image





प्रियंका ने लिखा, “प्रधानमंत्री बनारस के सांसद हैं और रक्षामंत्री लखनऊ के, अन्य भी कई केंद्रीय मंत्री उत्तर प्रदेश से हैं| आखिर बनारस, लखनऊ और आगरा में अस्थाई अस्पताल क्यों नहीं खोले जा सकते हैं| महोदय, स्थितियां गंभीर होती जा रही हैं| आपसे आग्रह करती हूं कि सिर्फ प्रचार करके यह लड़ाई नहीं लड़ी जा सकती है|





उन्होंने आगे लिखा, “मुझे इस बात का एहसास है कि अक्सर आपकी सरकार को लगता है कि हमारे सुझाव सिर्फ राजनीतिक दृष्टिकोण से दिए जाते हैं| पैदल चल रहे यूपी के मजदूरों के लिए हमारी तरफ से बसें चलाने के प्रयास के दौरान आपकी सरकार की प्रतिक्रिया से यह स्पष्ट जाहिर होता था| मैं एक बार फिर से आपको विश्वास दिलाना चाहती हूं कि उत्तर प्रदेश की जनता के स्वास्थ्य और जीवन की रक्षा में हमारी सबसे बड़ी भावना है| इस समय जबकि महामारी तेजी से बढ़ रही है, इस युद्ध में कांग्रेस पार्टी यूपी की जनता के साथ खड़ी है और आपकी सरकार को पूरी सहायता देने के लिए तैयार है|









Image















tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 जुलाई 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।