मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

यूपी में अपराधियों की नहीं, बुलडोजर वालों की बल्ले-बल्ले: लखनऊ में राजनाथ सिंह

लखनऊ: लखनऊ में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि,'आज उत्तर प्रदेश में अपराधियों की नहीं, बुलडोजर वालों की बल्ले-बल्ले है| मैंने अख़बारों में पढ़ा कि कभी यहां, कभी वहां बुलडोजर चला दिया, सभी जगह बुलड…

यूपी में अपराधियों की नहीं, बुलडोजर वालों की बल्ले-बल्ले: लखनऊ में राजनाथ सिंह
यूपी में अपराधियों की नहीं, बुलडोजर वालों की बल्ले-बल्ले: लखनऊ में राजनाथ सिंह — लखनऊ, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: लखनऊ में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि,'आज उत्तर प्रदेश में अपराधियों की नहीं, बुलडोजर वालों की बल्ले-बल्ले है| मैंने अख़बारों में पढ़ा कि कभी यहां, कभी वहां बुलडोजर चला दिया, सभी जगह बुलडोजर चल रहे हैं। इस समय उत्तर प्रदेश में अपराधियों की नहीं, बुलडोजर वालों की बल्ले-बल्ले है|



लखनऊ में रक्षा प्रौद्योगिकी एवं परीक्षण केंद्र व ब्रह्मोस विनिर्माण केंद्र के शिलान्यास कार्यक्रम में राजनाथ सिंह ने कहा कि,' मैं योगी जी का आभार व्यक्त करना चाहता हूं। आपने महज डेढ़ माह में ही 200 एकड़ की जमीन उपलब्ध करवा दी| हम भारत की धरती पर ब्रह्मोस मिसाइल बनाना चाहते हैं। किसी देश पर आक्रमण करने के लिए नहीं, बल्कि भारत के पास ऐसी ताकत हो कि दुनिया का कोई देश भारत की ओर आंख उठाकर न देख सके|



रक्षा मंत्री ने कहा कि,''जब मैं दूसरे राज्यों में जाता हूं तो लोग कहते हैं कि मान लिया भाइया कि यूपी की सरकार, बहुत असरदार। हर काम में आपके मुख्यमंत्री जी दिलेरी का परिचय देते हैं| लेकिन आपके मुख्यमंत्री जी माफियाओं को कोई रियायत नहीं देते हैं| मैं अखबारों में देखता हूं कि यहां चल रहे हैं बुलडोजर, तो कभी वहां चल रहे हैं बुलडोजर, और इसी का परिणाम है कि दुनिया के निवेशक उत्तर प्रदेश में आ रहे हैं निवेश करने के लिए|

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 26 दिसंबर 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

लखनऊ की और खबरें कहाँ पढ़ें?

लखनऊ की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।