कासगंज:केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कासगंज में भाजपा की जन विश्वास यात्रा रैली में शामिल हुए। कासगंज में सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि,''हमने उत्तर प्रदेश में विकास का कार्य किया है। पहले हर ज़िले में एक बाहुबली होता था, आज हर ज़िले में एक उत्पाद है। पहले हर ज़िले में एक मिनी CM होता था, आज हर ज़िले में एक इंडस्ट्री लगी है। पहले हर ज़िले में एक स्कैम होता था, आज हर ज़िले में एक मेडिकल कॉलेज है|
सपा- बसपा सरकार पर निशाना साधते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि,'' यूपी में बुआ-बबुआ ने सरकरें चलाईं, क्या ये सभी का विकास कर पाईं? सपा के राज में आपका भला होता था क्या? बसपा के राज में विकास होता ???ा क्या? वो नहीं करते सकते, ये जातिवादी पार्टियां है परिवारवादी पार्टियां हैं|
शाह ने कहा कि,''पहले क़ानून व्यवस्था की परिस्थिति इतनी ख़राब हो गई थी कि लोग अपनी बच्चियों को स्कूल-कॉलेज भेजने से कतराते थे। 5 साल के अंदर ही योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सारे गुंडे उत्तर प्रदेश से पलायन कर गए। पहले लोगों का पलायन होता था अब गुंडों का पलायन हुआ है|
अमित शाह ने कहा कि,''अखिलेश जी क्या देखकर वोट मांगने निकले हो? आपको उत्तर प्रदेश की जनता जानती है। आपके 5 सालों में 700 से ज्यादा दंगे हुए थे। योगी आदित्यनाथ के शासन में साढ़े चार साल में किसी की हिम्मत नहीं हुई कि एक भी दंगा करे|
अमित शाह ने कहा कि,''कांग्रेस के समय में आए दिन आतंकवादी घुस आते थे। हमारे लोगों, जवानों को मारकर चले जाते थे। आतंकवादियों ने पुलवामा, उरी में हमला किया। यह भूल गए कि इस बार कांग्रेस की सरकार नहीं है, मनमोहन सिंह PM नहीं। 10 दिनों में सर्जिकल और एयर स्ट्राइक कर पाकिस्तान में घूसकर बदला लिया|