मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बीते 24 घंटों में यूपी में आए COVID-19 के 3,840 नए केस और 47 मौते, संक्रमितों का आंकड़ा पहुँचा 89 हजार के पार

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में लगातार कोरोनावायरस संक्रमितों का आंकड़ा तेज़ी से बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश में COVID-19 संक्रमण के 3,840 नए मामले सामने आए है| नए मामले सामने आने के बाद उत्तर…

बीते 24 घंटों में यूपी में आए COVID-19 के 3,840 नए केस और 47 मौते, संक्रमितों का आंकड़ा पहुँचा 89 हजार के पार
बीते 24 घंटों में यूपी में आए COVID-19 के 3,840 नए केस और 47 मौते, संक्रमितों का आंकड़ा पहुँचा 89 हजार के पार | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में लगातार कोरोनावायरस संक्रमितों का आंकड़ा तेज़ी से बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश में COVID-19 संक्रमण के 3,840 नए मामले सामने आए है| नए मामले सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 89,048 पर पहुँच गई है| वहीं प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 47 मौतें हुईं, इसके बाद कोरोना से मरने वालों की संख्या 1677 हो चुकी है| 




राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक,उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 3,840 COVID-19 नए मामले आए है| और 47 मौतें दर्ज की गई| प्रदेश में एक्टिव मामलों की कुल संख्या 36,037 है।पूरी तरह ठीक होकर डिस्चार्ज लोगों की संख्या 51,334 हो गई है। अब तक 1677 संक्रमित लोगों की मृत्यु हुई है | लखनऊ में पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक 363 मामले दर्ज किए गए हैं|




यूपी के प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया,'प्रदेश में अब तक पूरी तरह ठीक होकर डिस्चार्ज लोगों की संख्या 51,354 हो गई है। प्रदेश में संक्रमित लोगों में से कुल 1,677 लोगों की मृत्यु हुई है|कल प्रदेश में 93,381 सैंपल्स की जांच की गई। इस प्रकार अब तक प्रदेश में 24,18,809 सैंपल्स की जांच की जा चुकी है|




यूपी के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया,'धारा 188 के अंतर्गत अब तक 1,64,000 FIR दर्ज की जा चुकी हैं और 65,000 वाहनों को सीज़ किया गया है। अब तक कुल 56करोड़ रु. की राशि वसूली गई है। 2,054 फ़ेक न्यूज़ के मामलों पर कार्रवाई की जा रही है|









tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 1 अगस्त 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।