लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या में तेज़ी जारी है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश में COVID-19 संक्रमण के 5156 नए मामले सामने आए है| नए मामले सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 लाख 67 हजार 510 पर पहुँच गई है| वहीं प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 43 मौतें हुईं, इसके बाद कोरोना से मरने वालों की संख्या 2638 हो चुकी है|
यूपी के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया,''बीते 24 घंटों में 5156 नए मामले सामने आए हैं। इस समय प्रदेश में एक्टिव केसों की संख्या 49645 है|16 अगस्त को एक्टिव केसों की कुल संख्या 51537 थी। पिछले तीन दिनों में एक्टिव केसों की संख्या लगभग 2000 कम हुई है| उपचार के बाद ठीक होकर डिस्चार्ज लोगों की संख्या 1,15,227 हो गई है। रिकवरी का प्रतिशत भी बढ़कर 68.78% हो गया है। कल 5620 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। अब तक 2638 लोगों की मौत हो चुकी है जो कुल संक्रमित व्यक्तियों का 1.57% है|
अमित मोहन प्रसाद ने बताया,कल प्रदेश में 1,07,768 सैंपल्स की जांच की गई। अब यूपी टेस्टिंग में 40 लाख की संख्या पार करने वाला पहला राज्य बन गया है। अब तक प्रदेश में 40,75,174 टेस्ट किए जा चुके हैं| यूपी अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने बताया,'अब तक 65 करोड़ 29 लाख रु. चेकिंग से वसूला जा चुका है। 2,287 फेक न्यूज़ के मामलों पर कार्रवाई की गई है
यूपी के जल शक्ति राज्य मंत्री अनिल राजभर ने बताया,''अभी तक हमने 373 बाढ़ स्थलों को स्थापित किया है। इनमें से 37 स्थलों में अभी 717 लोग रह रहे हैं बाकि के स्थलों में वहां तक लोग नहीं पहुंचे हैं|बीते 24 घंटों में हमने 6,462 खाद्दान्न किटों और 15,303 मीटर तिरपाल के वितरण का काम किया गया है। अब तक कुल 96,834 खाद्दान्न किटों और 2,21,220 मीटर तिरपाल का वितरण किया जा चुका है|
अनिल राजभर ने बताया,'अभी हमारी 1176 नावें संचालित हो रही हैं। मुख्यमंत्री जी के आदेश के बाद छोटी नावों को पूरी तरह से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से हटा दिया गया है। 784 बाढ़ चौकियों को स्थापित किया गया है|पिछले 24 घंटों में 9 नए पशु शिविरों को स्थापित किया गया। अब तक कुल 362 पशु शिविर स्थापित किए जा चुके हैं। 3,511 पशुओं का टीकाकरण पिछले 24 घंटों में किया गया। अब तक कुल 6,68,392 पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है|