लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कोरोना का कहर जारी है| उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में COVID19 के 25,858 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 352 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई है| राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 25,858 नए मामले और 352 मौतें हुई हैं| सक्रिय मामले: 2,72,568, कुल मामले: 13,68,183, कुल मृत्यु: 13,798|
यूपी अपर मुख्य सचिव (सूचना) नवनीत सहगल ने बताया कि,'प्रदेश में कोरोना के मामले लगातार घटने की तरफ है। ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़ने की तरफ है। 30 अप्रैल को प्रदेश में 34,626 मामले आए थे और 32,494 लोग संक्रमण से मुक्त हुए थे। वहीं कल 25,858 नए मामले आए हैं, 38,683 लोग संक्रमण से ठीक हुए|
नवनीत सहगल ने बताया कि,''अब तक 14,22,000 मीट्रिक टन गेहूं को खरीदा जा चुका है। यह क्रय की प्रक्रिया 15 जून तक संचालित रहेगी। चीनी मिलों में भी उत्पादन चल रहा है। वर्तमान वर्ष में 60% से अधिक किसानों को गन्ने का भुगतान दे दिया गया है|