मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

यूपी में पिछले 24 घंटों में 357 कोरोना मरीजों की हुई मौत, 31165 आए नए कोविड मामले

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कोरोना का कहर जारी है| प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण की वजह से हालात बिगड़ते जा रहे हैं| उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे घंटों के दौरान COVID19 के 31,165 नए मामले सामने आए हैं…

यूपी में पिछले 24 घंटों में 357 कोरोना मरीजों की हुई मौत, 31165 आए नए कोविड मामले
यूपी में पिछले 24 घंटों में 357 कोरोना मरीजों की हुई मौत, 31165 आए नए कोविड मामले | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ:  उत्तर प्रदेश में कोरोना का कहर जारी है|  प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण की वजह से हालात बिगड़ते जा रहे हैं| उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे घंटों के दौरान COVID19 के 31,165 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान कोविड-19 संक्रमित 357 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई है| जिसके बाद राज्य में इस वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 14151 हो गई। 




स्वास्थ्य विभाग की तरफ से बुधवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 से संक्रमित 357 और लोगों की मौत हो गई जिसके बाद राज्य में इस वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 14151 हो गई है| इस अवधि में सबसे ज्यादा 46 मौतें कानपुर नगर में हुई हैं| इसके अलावा लखनऊ में 38, चंदौली में 24, लखीमपुर खीरी में 17, गाजियाबाद, भदोही और सोनभद्र में 13-13, झांसी-गोरखपुर में 12-12 और गौतम बुद्ध नगर में 10 मरीजों की मौत हुई है|




रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 31165 नए मरीजों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है|इसी अवधि में 40852 मरीज ठीक भी हुए हैं| सबसे ज्यादा 3004 नए मरीज राजधानी लखनऊ में मिले हैं| इसके अलावा मेरठ में 1732, गौतम बुद्ध नगर में 1703, गाजियाबाद में 1373, कानपुर नगर में 1206, सहारनपुर में 1069 और गोरखपुर में 1055 नए मरीजों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है|राज्य में इस वक्त 262474 कोविड-19 संक्रमित मरीजों का इलाज किया जा रहा है|





कोरोना के बढ़ते कहर के बीच उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है| अब यूपी में 10 मई को सुबह 7 बजे तक लॉकडाउन रहेगा| इससे पहले उत्तर प्रदेश में लगाया गया आंशिक 'कोरोना कर्फ्यू' 6 मई को सुबह 7 बजे तक बढ़ा दिया गया था|उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव (सूचना) नवनीत सहगल ने बताया कि ''यूपी सरकार ने 10 मई को सुबह 7 बजे तक आंशिक 'कोरोना कर्फ्यू' का विस्तार करने का फैसला किया है|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 5 मई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।