लखनऊ: उत्तर प्रदेश में लगातार कोरोनावायरस संक्रमितों का आंकड़ा तेज़ी से बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश में COVID-19 संक्रमण के 6,711 नए मामले सामने आए है| नए मामले सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 लाख 85 हजार 041 पर पहुँच गई है| राज्य में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 64,028 है| वहीं प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 66 मौतें हुईं, इसके बाद कोरोना से मरने वालों की संख्या 4,112 हो चुकी है|
यूपी के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया,' विगत 24 घंटों में कोरोना के 6711 नए मामले सामने आए हैं। एक्टिव मामलों की कुल संख्या 64,028 है। जो लोग पूरी तरह ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं उनकी संख्या 2,16,901 हो गई है। रिकवरी का प्रतिशत 76.09 है| प्रदेश में एक्टिव मामलों की कुल संख्या 64,028 है जिनमें से 33,731 लोग होम आइसोलेशन में हैं। अब तक 1,36,300 लोगों ने होम आइसोलेशन का विकल्प लिया है, जिसमें से 102,569 का होम आइसोलेशन की अवधि समाप्त हो चुकी है|
अमित मोहन प्रसाद ने बताया,''राज्य के 11 जनपदों में सीरो सर्वे के अंतर्गत सैंपल एकत्र करने का काम आज पूरा हो गया। अब इसकी एंटीबॉडी के लिए टेस्टिंग की जाएगी और महीने के अंत तक हम बता पाएंगे कि इन 11 बड़े शहरों में संक्रमण का प्रतिशत क्या पाया गया है| कल प्रदेश में 1,44,360 सैंपल्स की जांच की गई। अब तक कुल 69,17,773 सैंपल्स की जांच की जा चुकी है|
यूपी के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया,प्रदेश में कंटेनमेंट जोन की संख्या अब 19,658 हो गई है। जिनमें लगभग 15,83,756 मकान चिन्हित हैं, 91,49,453 लाख लोग इन कंटेनमेंट जोन में रह रहे हैं। कंटेनमेंट जोन में पॉजिटिव मामलों की संख्या 49,508 है|