लखनऊ: विकास नगर में एक मकान में लगी आग, रिटायर्ड महिला टीचर की झुलसकर मौत, बेटी सुरक्षित
लखनऊ: लखनऊ के विकासनगर सेक्टर चार में सोमवार दोपहर को एक घर में आग लग गई। इस अग्निकांड में 65 वर्षीय रिटायर्ड महिला टीचर की जलकर मौत हो गई,जबकि बेटी किसी तरह से बाहर निकल आयी। सूचना पर पहुंचे दमकल कर…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें7 बार पढ़ा गया
लखनऊ: विकास नगर में एक मकान में लगी आग, रिटायर्ड महिला टीचर की झुलसकर मौत, बेटी सुरक्षित — लखनऊ, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News
लखनऊ: लखनऊ के विकासनगर सेक्टर चार में सोमवार दोपहर को एक घर में आग लग गई। इस अग्निकांड में 65 वर्षीय रिटायर्ड महिला टीचर की जलकर मौत हो गई,जबकि बेटी किसी तरह से बाहर निकल आयी। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है।
विकासनगर सेक्टर चार में रहने वाली रिटायर्ड टीचर शशि के पति राजकुमार की कई साल पहले मृत्यु हो गई थी| वह अपनी बेटी रिचा के साथ रहती थी| सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे पहले तल पर आग लग गई। दोनों ने मिलकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया।आग की लपटें विकराल होती देख मोहल्ले वालों ने भी शोर मचाना शुरू कर दिया। लोगों ने पानी फेंकना शुरू किया और दमकल को सूचना दी।
मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने पड़ोस के घर से सीढ़ी लगाकर बेटी को सुरक्षित बाहर निकला| लेकिन इस हादसे में 65 वर्षीय महिला की हो गई|
लखनऊ DM सूर्यपाल गंगवार ने बताया, ''विकास नगर में एक घर के अंदर आग लगी थी जिसको बुझा दिया गया है। इस हादसे में एक 65 वर्षीय महिला की मृत्यु हुई है। आग में फंसी उनकी बेटी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। मृतक महिला रिटायर्ड टीचर थीं। आग लगने के कारणों की जांच की जाएगी|
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 28 नवंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 8 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
लखनऊ की और खबरें कहाँ पढ़ें?
लखनऊ की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।