मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

“चाचा की 'स्थिति' पेंडुलम जैसी..”: शिवपाल यादव पर योगी का निशाना

मैनपुरी: Mainpuri LS Bypoll 2022: मैनपुरी के करहल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा,''कुछ लोग अपने को समाजवादी कहते हैं लेकिन वास्तविक चरित्र उनका केवल परिवारव…

“चाचा की 'स्थिति' पेंडुलम जैसी..”: शिवपाल यादव पर योगी का निशाना
“चाचा की 'स्थिति' पेंडुलम जैसी..”: शिवपाल यादव पर योगी का निशाना | फ़ोटो: TVL News

मैनपुरी: Mainpuri LS Bypoll 2022:  मैनपुरी के करहल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा,''कुछ लोग अपने को समाजवादी कहते हैं लेकिन वास्तविक चरित्र उनका केवल परिवारवाद का है। सब कुछ परिवार का ही चाहिए राष्ट्र अध्यक्ष, मुख्यमंत्री, विधायक, सांसद सभी परिवार का, परिवार के दायरे से कोई बाहर नहीं निकल पाता|



शिवपाल यादव पर निशाना साधते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा,''पहले जब कोई नौकरी निकलती थी और नौकरी निकलने के बाद चाचा (शिवपाल यादव) वसूली के लिए अलग निकल पड़ते थे और भतीजे (अखिलेश यादव) अलग निकल पड़ते थे। इसके बाद नौजवानों का शोषण होता था और इटावा, मैनपुरी बदनाम होता था|



उन्होंने कहा,'' चाचा शिवपाल की स्थिति पेंडुलम जैसी हो गई है। बेचारे को पिछली बार कितना बेइज्जत करके भेजा था, कुर्सी तक नहीं मिली, कुर्सी के हैंडल पर बैठना पड़ा था। जीवन में पेंडुलम कभी नहीं बनना चाहिए। पेंडुलम का कोई लक्ष्य नहीं होता है|



बता दे कि,''शिवपाल यादव अपने भतीजे अखिलेश के साथ इस वक्त मैनपुरी लोकसभा उप चुनाव में प्रचार कर रहे हैं। प्रत्याशी उनकी बहू डिंपल यादव हैं। अखिलेश के करीब जाते ही योगी सरकार ने शिवपाल यादव की Z कैटेगरी की सुरक्षा में कटौती कर दी है। उनकी सुरक्षा Y कैटेगरी कर दी गई है। 



 समाजवादी पार्टी के संस्थापक तथा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के कारण खाली मैनपुरी लोकसभा सीट पर पांच दिसंबर को उपचुनाव को होने वाले है। समाजवादी पार्टी की ओर से पूर्व सांसद डिंपल  मैदान में है। उनके खिलाफ भारतीय जनता पार्टी की ओर से समाजवादी पार्टी से दो बार लोकसभा सदस्य रहे रघुराज सिंह शाक्य  मैदान में है।

















tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 नवंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।