लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज के क्राइस्ट चर्च कॉलेज के बाहर बुधवार, 4 जनवरी की देर रात आपसी विवाद में रिक्शा चालक शमशेर उर्फ छोटेलाल (42) ने अपने साथी रिक्शा इमामुल की ईंट/पत्थर से सिर कुचल कर हत्या कर दी। गुरुवार सुबह रिक्शा चालक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपी शमशेर उर्फ छोटेलाल को बापूभवन चौराहे के पास स्थित सहकारिता भवन के पास से गिर??्तार कर लिया गया। अभियुक्त की निशादेही पर आला कत्ल बरामद किया गया|
थाना गोसाईगंज क्षेत्र के अन्तर्गत पोस्ट गोसाईगंज के ग्राम डालखेड़ा निवासी शमशेर उर्फ छोटेलाल (42) ने अपने साथी रिक्शा चालक इमामुल की पत्थर से सिर कुचल कर हत्या कर दी गयी। जिसके सम्बन्ध में 5 जनवरी 2023 को थाना हजरतगंज पर हत्या का मामला दर्ज किया गया था। मामले मेंअभियुक्त रिक्शा चालक शमशेर पुत्र छोटेलाल कोरी को बापूभवन चौराहे के पास स्थित सहकारिता भवन के पास से गिरफ्तार किया गया|
5 जनवरी 2023 को रिक्शा चालक संतोष चौहान द्वारा लिखित तहरीरी सूचना दी, जिसमें क्राइसट चर्च कालेज के बाहर लेटने वाले रिक्शा चालक इमामुल रिक्शा चालक के सर मे चोट थी तथा खून बह रहा था। जिसे सरकारी अस्पताल भेजा गया जहाँ पर उसकी मृत्यु हो गयी| रिक्शा चालक शमशेर उर्फ छोटेलाल कोरी भाग गया था । इस सूचना पर थाना स्थानीय पर रिक्शा चालक शमशेर उर्फ छोटेलाल खिलाफ केस पंजीकृत किया गया।
प्रभारी निरीक्षक हजरतगंज मय पुलिस टीम के त्वरित कार्यवाही करते हुए रिक्शा चालक शमशेर उर्फ छोटेलाल कोरी निवासी ग्राम डालखेड़ा पोस्ट गोसाईगंज थाना गोसाईगंज उम्र 42 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया|