एयर इंडिया की फ्लाइट में महिला पर पेशाब करने वाला आरोपी फरार, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही दिल्ली पुलिस
नई दिल्ली: न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में बुजुर्ग महिला पर पेशाब करने वाला आरोपी शंकर मिश्रा फरार चल रहा है। शुक्रवार को सूत्रों ने बताया कि दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की दो टीम…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें
एयर इंडिया की फ्लाइट में महिला पर पेशाब करने वाला आरोपी फरार, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही दिल्ली पुलिस | फ़ोटो: TVL News
नई दिल्ली: न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में बुजुर्ग महिला पर पेशाब करने वाला आरोपी शंकर मिश्रा फरार चल रहा है। शुक्रवार को सूत्रों ने बताया कि दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की दो टीमें आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर रही हैं। वहीँ वेल्स ग्रूप ने अपने सीनियर अधिकारी शंकर मिश्रा को बर्खास्त कर दिया, जिन्होंने विमान में सीनियर सीटिजन महिला पर पेशाब किया था|
छह हफ्ते पहले न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में महिला पर पेशाब करने वाले शख्स शंकर मिश्रा की तलाश शुरू कर दी गई है| फरार आरोपी की दिल्ली पुलिस की दो टीमें तलाश कर रही हैं| पुलिस ने उसे ट्रैक करने के लिए दो टीमें बनाई हैं| दो में से एक टीम बेंगलुरु में डेरा डाले हुए हैं, जहां उसकी बहन रहती है|
पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी शंकर मिश्रा के बहन से पूछताछ भी की गई है| वहीं, दूसरी टीम को मुंबई भेजा गया है, जहां शंकर मिश्रा के पिता रहते हैं| बता दें कि पुलिस ने शंकर के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर भी जारी किया है, ताकि वो देश छोड़कर भाग ना सके|
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 6 जनवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।