लखनऊ: मंदिर के अंदर से राइफल से फायरिंग करते युवक का VIDEO वायरल, पुलिस ने किया गिरफ़्तार
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सैरपुर थाना क्षेत्र के बृजधाम कॉलोनी में एक मंदिर के अंदर से गोली चलाने वाले युवक का वीडियो वायरल हो रहा है। थाना सैरपुर क्षेत्रातंर्गत सेवा अस्पताल के पीछे ब्रज…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें1 बार पढ़ा गया
लखनऊ: मंदिर के अंदर से राइफल से फायरिंग करते युवक का VIDEO वायरल, पुलिस ने किया गिरफ़्तार — लखनऊ, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सैरपुर थाना क्षेत्र के बृजधाम कॉलोनी में एक मंदिर के अंदर से गोली चलाने वाले युवक का वीडियो वायरल हो रहा है। थाना सैरपुर क्षेत्रातंर्गत सेवा अस्पताल के पीछे ब्रजधाम कॉलोनी में बने मंदिर में भगवा पहने हुए युवक राइफल से फायर करते हुए बुधवार दोपहर से वीडियो वायरल हो रहा है। फिलहाल पुलिस ने बुधवार को युवक को गिरफ़्तार कर लिया है|
युवक का नाम आकाश सैनी बताया जा रहा है| आकाश सैनी मंदिर में ही पूजा पठा करता है| पुलिस ने राइफल को कब्ज़े में ले लिया है| सैरपुर थाना प्रभारी को जांच के लिए भेजा गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
नॉर्थ लखनऊ के ADC अभिजीत शंकर ने बताया, "थाना सैरपुर क्षेत्रातंर्गत आकाश सैनी नाम के एक युवक ने अपनी एयर बंदूक से अपने घर के सामने स्थित मंदिर से हवाई फायर किया है। हमने उनको हिरासत में लिया है और जिस बंदूक से हवा में गोली चलाई उसको भी कब्ज़े में ली है। हम मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रहे हैं|
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 26 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
लखनऊ की और खबरें कहाँ पढ़ें?
लखनऊ की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।